तखतपुर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में एक छात्र ने दूसरे छात्र के ऊपर प्रेक्टिकल करते समय एसिड डाल दिया। इस एसिड आता से छात्र पीठ जल गई है और स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 11वीं के छात्र ईशा राज के पिता पी बेनेट ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा है कि उसका बेटा ईसा राज आत्मानंद स्कूल में 11वीं का छात्र है। 8 जनवरी को दोपहर लगभग 1 बजे स्कूल में प्रैक्टिकल चल रहा था। प्रेक्टिकल करते वक्त कक्षा 11वीं के ही छात्र अयान अंसारी ने साथी छात्र ईशा राज के पीठ पर एसिड डाल दिया। इस एसिड अटैक से वह झुलस गया है। पीठ और गर्दन में फफोले पड़ गए है। इस संबंध में पी बेनेट ने बताया कि संस्था में कई बार घटनाएं घटती है पर अभिभावक को प्राचार्य से शिकायत करने के बावजूद कोई कठोर कदम नही उठाए जाते।
बच्चे के ऊपर एसिड डालने की जानकारी अभी प्राप्त हुई है। अभी मीटिंग के कारण बाहर हुं। स्कूल के प्राचार्य से इस विषय में जानकारी लिया जाएगा। कामेश्वर बैरागी बीईओ तखतपुर।
11 वीं के साइंस के विद्यार्थी ईसा राज के ऊपर प्रैक्टिकल करते वक्त एसिड डालने की शिकायत आया उसके बाद दोनों बच्चों के अभिभावकों के मध्य चर्चा कर बच्चे को समझाइश देकर अयान अंसारी को 20 जनवरी तक रेस्टीगेट किया गया है। मौशमी रॉबिंसन प्राचार्य पीएम स्वामी आत्मानंद स्कूल तखतपुर।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
