बिलासपुर। सतबहनिया मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हो गया है। गोविन्द देवांगन अध्यक्ष और डॉ शंकर यादव पुनः निर्विरोध सचिव बन गए है।
आज मां सेवा एवं जन कल्याण समिति सत बहनिया मंदिर बंधवापारा सरकंडा में नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। हमेशा की तरह चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष पंडित हरि गोपाल चौबे ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन पढ़ा और सभी के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। चुनाव अधिकारी के रूप में रामेश्वर सिंह ठाकुर और के बी देवांगन उपस्थित थे। नई कार्यकारिणी में जी आर देवांगन अध्यक्ष, छोटेलाल ठाकुर और आर के मानसर उपाध्यक्ष, डॉ शंकर यादव सचिव, डॉ डोंगेस्वर साहू सह सचिव, लव प्रसाद शराफ कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कृष्णा सिंह ठाकुर, के के चंद्राकर, टीकम साहू, लखन सिंह राजपूत, मनीराम साहू, पंचराम राजपूत, रामेश्वर मिश्रा, मोती लाल कुंभकार, भरत वैष्णव, झरोखा चंद्राकर, संदीप कश्यप, आदित्य पाटनवर, प्रेमलाल कुंभकार, नारायण प्रसाद शर्मा, रामनरेश धनगर, रामकुमार दुबे बनाए गए है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 26 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे होगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। सभी ने विवेकानंद जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर व्याख्यानमाला का भी आयोजन किया गया। उक्त जानकारी मंदिर समिति के पीआरओ शिव तिवारी ने दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
