बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शुक्रवार को आबकारी और बैंक अधिकारियों के साथ सिक्योरिटी सर्विस देने वाली कंपनियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि बैंक प्रबंधन सुरक्षा की दृष्टि से हाई क्वालिटी का कैमरा लगाएं। पैसा लाने और ले जाने वाले वाहनों में लाइसेंसधारी सुरक्षा गार्ड तैनात करें।
जांजगीर के खोखरा में हुई लूट के बाद आज SP रजनेश सिंह ने बिलासागुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों के अधिकारी, सुरक्षा सर्विस उपलब्ध कराने वाली कंपनियों अधिकारी उपस्थित थे। सभी बैंक प्रबंधक, सीएसएम प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी के प्रतिनिधि और आबकारी विभाग के अधिकारियों को SP ने कहा है सभी बैंकों में सुरक्षा के सभी व्यवस्था बेहतर किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए है कि • खातों के अवैध लेनदेन की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। म्यूल खातों में अवैध धन जमा की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देनी होगी।
• एटीएम सुरक्षा: सभी एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती अनिवार्य रूप से करें, जिससे ग्राहकों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
• धन लाने और ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान किया जाए। ऐसे वाहनो में पेशेवर, लाइसेंसधारी सुरक्षा गार्ड रखें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
• सुरक्षा ऑडिट : सभी बैंकों को पुलिस विभाग के सहयोग से विस्तृत सुरक्षा ऑडिट करना आवश्यक है, ताकि संभावित कमजोरियों की पहचान कर उन्हें दूर किया जा सके।
• सीसीटीवी निगरानी : उच्च गुणवत्ता के CCTV कैमरे लगवाएं जो स्पष्ट रूप से गतिविधियों को कैप्चर कर सकें। कैमरे ने बेहतर ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी हो जिससे निगरानी और जांच में सहायता मिले। एसपी श्री सिंह ने बैंक अधिकारियों को साइबर अपराधों की तुरंत रिपोर्टिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। बैठक के दौरान, बैंक अधिकारियों, आबकारी विभाग और सीएसएम प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को सम्मानपूर्वक सुना गया। एसपी श्री सिंह ने आश्वासन दिया कि सभी इनपुट्स का मूल्यांकन करके सुरक्षा ढांचे को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को शहर में कानून और व्यवस्था के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, जिससे सभी निवासियों के लिए एक सुरक्षित और संरक्षित वातावरण की प्रतिबद्धता को मजबूत किया जा सके। इस बैठक में अतिरिक्त एसपी राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त एसपी अनुज कुमार, कोतवाली सीएसपी अक्षय सबद्रा, और सहायक एसपी सुमितकुमार धोत्रे भी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
