बिलासपुर। गांजा तस्करी में संलिप्त GRP आरक्षक की संपत्ति को जप्त किया गया है। आरोपी आरक्षक तस्करी से कमाया पैसा अपने साले के खाते जमा करता था। छत्तीसगढ के बिलासपुर, कोरबा में आरोपियों ने करोडो की संपत्ति बनाया है।
मिली जानकारी के अनुसार 23.10.24 को जी.आर.पी. थाना बिलासपुर ने योगेश सोंधिया एवं रोहित द्विवेदी के कब्जे से 20 किलो गांजा जप्त किया था। आरोपियों के विरूद्ध GRP थाना बिलासपुर में धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पता चला कि जी.आर.पी. थाना बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर एवं सौरभ नागवंषी गांजा तस्करी के अवैध कारोबार में प्रत्यक्ष रूप से शामिल है। इनके द्वारा ट्रेन में गांजा पकड़कर, गांजा को बेचने के लिए अपने सहयोगी योगेश उर्फ गुड्डु तथा श्यामधर उर्फ छोटु को उपलबद्ध कराते थे। आरोपी चारो आरक्षको ट्रेन मेे महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, चांपा, सक्ति, रायगढ़ रूट में पेट्रोलिंग करते थे। अपने साथ प्राईवेट व्यक्त्यिों गुड्डु उर्फ योगेष सोंधिया तथा छोटु उर्फ श्यामधर चैधरी को साथ में लेकर जाते थे। ट्रेन में चेकिंग के दौरान गांजा बरामद होेने पर छोटु और गुड्डु के माध्यम से गांजा खरीदी के लिये बुलाये गये व्यक्तियों को ट्रेन में ही गांजा की सप्लाई कर दी जाती थी। गिरफ्तार आरोपियो के विरूद्ध अपराध सिद्ध पाये जाने पर न्यायालय में चलान पेश किया गया है।
मामले में रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में नशे के तस्करो की जड तक पहूॅच कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी आरक्षको के द्वारा गांजे की तस्करी में शामिल रहकर अवैध रूप से कमाए पैसे को स्वयं के और बेनामी बैंक खातो में नगद व आॅनलाईन प्राप्त करते थे। आरोपियो ने गांजा की तस्करी से करोडो की चल-अचल संपत्ति बनाई है और लक्जरी गाड़ियां खरीदी है। जिसे चिन्हांकित कर एन.डी.पी.एस. एक्ट में दिए प्रावधानो के तहत सीजींग/फ्रीजिंग की कार्यवाही की गई है। प्रकरण को सफेमा कोर्ट मुम्बई में प्रेषित किया जा रहा है। कार्यवाही में आरोपियो की गिरफ्तारी व ’’फायनेष्यिल इन्वेस्टीगेषन’’ व ’’इण्ड-टु-इण्ड’’ विवेचना में शामिल टीम की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने सराहना की है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
00 नाम आरोपी जिनकी संपत्ति जप्त की गई
01. लक्ष्मण गाईन पिता स्व. सुधांषु गाईन उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम जुगानी कैम्प थाना फरसगांव जिला फरसगांव कोंडागांव छ.ग. हाल मुकाम कंचन विहार थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
02. मन्नू प्रजापति पिता फुलेष्वर प्रजापति उम्र 36 साल साकिन ग्राम रवेली पोस्ट लोहर्सी थाना पांडूका जिला गरियाबंद हाल मुकाम महिमा नगर वार्ड नंबर 11 थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
03. संतोष राठौर पिता स्व. जैतराम राठौर उम्र 33 साल साकिन ग्राम फरसवानी थाना उरगा जिला कोरबा हाल मुकाम विवेकानंद नगर फेस 1 नहर रोड थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
00 सपंत्ति का विवरण
01 लक्षमण गाईन एवं श्रीमती कृष्णा गाईन मौजा सिरगिट्टी तहसील बिल्हा न.प. सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 में 1600 वर्गफुट भुखण्ड जिस पर मकान निर्मीत है। अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रू
02. संतोष राठौर मौजा फरसवानी तह. करतला जिला कोरबा 5232 वर्गफीट भुखण्ड, अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रू
03 मन्नू प्रजापति, नगपूरा बोदरी वि.ख. बिल्हा तह. बोदरी जिला बिलासपुर 1250 वर्गफुट बाजार मुल्य करीब 15 लाख रू
04 श्रीमती कुसुम प्रजापति पति मन्नू प्रजापति एवं मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी बिलासपुर तहसील एवं जिला बिलासपुर वार्ड क्र. 07 संत 1428 वर्गफुट भुखण्ड जिस पर मकान निर्मीत है। अनुमानित बाजार मुल्य करीब 40 लाख रू
05 मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 बिलासपुर 1000 वर्गफुट भुखण्ड
अनुमानित बाजार मुल्य करीब 10 लाख रू
00 सपंत्ति का विवरण
01 मो.सा. हार्ले डेविडसन आरोपी लक्षमण गाईन द्वारा अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था।
किमती लगभग 2 लाख 80 हजार रू
02 टाटा सफारी 7 एस आरोपी लक्षमण गाईन द्वारा अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था।
किमती लगभग 20 लाख रू
03 हुण्डई वेन्यू काररा आरोपी संतोष राठौड़ स्वयं के उपयोग हेतु क्रय किया गया है। किमती लगभग कि. 5 लाख रू
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 29, 2026इनामी नक्सली कमांडर ढेर, पांच लाख था इनाम, अब नक्सलियों के लिए बचा है दो दिन का समय
शिवरीनारायणMarch 28, 2026युवोजल-उत्सव का साप्ताहिक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, सोनाखान के युवाओं ने संभाली जल संरक्षण की जिम्मेदारी
बिलासपुरMarch 28, 2026रिसार्ट का मैनेजर पकवा रहा था चीतल का मांस, 6 गिरफ्तार, चीतल के मांस के लिए चर्चित है रिसॉर्ट
बिलासपुरMarch 28, 2026अब पेट्रोल-डीजल पर निगरानी, अनावश्यक वितरण पर लगी रोक, केवल वाहनों को ही मिलेगा
