बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने एक सट्टा खाईवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु. से ) ने आपरेशन प्रहार के तहत जुआ, सट्टा एवं आबकारी एक्ट पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इस निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी थाना सिटी कोतवाली के नतृत्व में सट्टा खिलाने वाले खाईवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 06.01.25 को अप.क्र. – 12/25 एवं 13 / 25 धारा 6 ( क ) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर दोनो प्रकरण के आरोपी 01 – शुभम पाण्डेय पिता संजय पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी तेलीपारा गली नं.-01 थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. 02 – राजेश कहार पिता स्व. शिव प्रसाद कहार उम्र 48 वर्ष निवासी श्याम टाकिज के पास जुना बिलासपुर को दिनांक 06.01.25 को विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई थी। आरोपियों से पूछताछ में बताया कि दोनों रवि बजाज के लिए काम करते है। मुख्य आरोपी रवि बजाज जो अपराध घटना दिनांक 06.01.25 से फरार था। आरोपी रवि बजाज के विरूद्ध 6 ( क ) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 112 बीएनएस तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। जिसे दिनांक 16.01.25 को मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर पकडा गया। आरोपी को अप. क.. – 12/25 एवं 13 / 25 के प्रकरणों विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। अवैध जुआ, सट्टा एवं आबाकरी के विरूद्ध आपरेशन प्रहार के तहत आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
00 गिरफ्तार आरोपी 01- रवि बजाज पिता किशनचंद बजाज उम्र 28 वर्ष निवासी गार्डन सिटी मोपका, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि शीतला प्रसाद त्रिपाठी, सउनि कृष्ण कुमार यादव, नुरूल कादीर, गोकूल जांगडे, धनेश साहु, धीरेन्द्र तोमर का विशेष योगदान रहा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
