बिलासपुर। पुलिस ने अवैध कबाड पर बड़ी कार्रवाई की है। 31 टन 600 किलो अवैध कबाड़ के साथ 02 ट्रक एवं 01 माजदा को जप्त किया है। जप्त कबाड़ की कीमत 8 लाख 57 हजार रुपए का बताया जा रहा है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले मे चल रहे अवैध कबाडियो पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये है। इस निर्देश पर अमल करते हुये अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सिरगिटटी रजनीश सिंह ने कडी कार्यवाही करते हुये तिफरा से 02 गाड़ियों को जप्त किया है। वाहन क्रमांक सीजी 04 जे.सी 5860 के चालक मिर्जा सलीम पिता मिर्जा रमजान उम्र 40 साल निवासी तालापारा एवं सी.जी 11 ए.बी. 0819 का चालक भोला विश्वकर्मा पिता घनश्याम उम्र 32 साल निवासी कुंदरापारा को अवैध कबाड के साथ पकडा गया है। पुछने में दोनो ने इमरान कबाडी का कबाड़ होना बताया है। इसी तरह 01 वाहन क्रमांक सीजी 06 एम 0866 के चालक नफीस अली पिता सरीफ अली उम्र 23 साल निवासी काली मंदिर तिफरा से पकड़ा गया है। इस गाड़ी में भी कबाड भरा हुआ था। चालक से कबाड के संबध मे पुछताछ करने पर फिरोज कबाडी का होना बताया है। अवैघ कबाड के साथ 03 वाहनो जप्त कर त्वरित कार्यवाही करते हुये इमरान कबाडी से 02 वाहनो में कुल 20 टन 600 किलो के कबाड कीमत 5 लाख रुपए और फिरोज कबाडी की एक गाड़ी मे 11 टन कबाड कीमत 348000 रुपए को जप्त किया गया है। इस प्रकार कुल 03 वाहन के साथ 31 टन 600 किलो कीमती 8 लाख 57 हजार का कबाड सिरगिटटी पुलिस ने जप्त कर कार्यवाही की है। पुलिस जप्त माल के संबंध में जाँच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
