

बिलासपुर। भौतिक सत्यापन में मिली गड़बड़ी के आधार पर 14 धान खरीदी केंद्रों के खरीदी प्रभारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उपायुक्त सहकारिता ने आज नोटिस इश्यू किए हैं। उनसे रविवार 19 जनवरी को शाम 4 बजे तक जवाब तलब किया गया है। खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी केंद्र एरमशाही, जयरामनगर, रिसदा, सारधा, बोड़सरा, सोन, पोंड (सकरी) गनियारी, टांडा, कुकदा, पोड़ी, जाँजी, मस्तूरी और कौड़ियां के समिति प्रबंधक/खरीदी प्रभारी को नोटिस आज जारी किया गया है। उन्हें गड़बड़ी की जानकारी देकर इस संबंध में सबूत के साथ स्पष्टीकरण का जवाब मांगा गया है। जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। खाद्य अधिकारी ने एक अन्य जानकारी में बताया कि धान खरीदी केंद्र घुटकु का भौतिक सत्यापन किया गया। ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर 41621 धान की कट्टी है जबकि प्वाइंटर के माध्यम से गिनती उपरांत 40621 कट्टी मौके पर है। अतः समिति में 1000 कट्टी धान कम पाया गया। जिसका मौके में पंचनामा बनाया गया। वहां के खरीदी प्रभारी को भी नोटिस दिया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 20, 2026एक महीने में किसानों का पूरा धान कैसे खरीदेगी सरकार ? किसानों को प्रति एकड़ 5,418 रुपये से ज्यादा का हो रहा है नुकसान
बिलासपुरNovember 20, 2026हत्या : शिवतराई के जंगल में मिला युवक का शव, सबूत मिटाने शव और बाइक में लगा दी आग, चार कदम दूर है एक निजी रिसॉर्ट
कोरबाNovember 19, 20269वीं की छात्राएं पी रही है शराब और सिगरेट, छात्र पी रहे है गांजा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, वायरल हो रहा है वीडियो
UncategorizedNovember 18, 2026युवती कर रही थी युवक को ब्लैकमेल, 2 लाख ले चुकी थी, फिर भी वीडियो वायरल करने की देती थी धमकी
