बिलासपुर। BSNL के टावर बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 09 नग बैटरी जप्त की है।मिली जानकारी के अनुसार 19-01-2025 को बीएसएनएल आफिस से 09 नग EXITE कंपनी की नई बैटरी चोरी होने की शिकायत समीर कुमार भगत ने थाने में की थी। रिपोर्ट पर थाना तखतपुर मे धारा 305, 331 (4) BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई। उन्होंने तत्काल आरोपियों को गिरफतार करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने टीम गठित कर घटना स्थल के आस पास का बारिकी से निरीक्षण किया और लोगो से पुछताछ की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना के संदेही आरोपियों से पुछताछ की है। आरोपियों ने चोरी करना एवं चोरी गये समान को यश कसार बर्तन दुकान वाले के पास बेचने की जानकारी दी। आरोपीगणों के कब्जे से अपराध मे प्रयुक्त सामाग्री पाना, पेंचीस, कटर, आरी तथा यश कसार के कब्जे से चोरी की 09 नग EXITE की बैटरी जप्त की गई। मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही मे तखतपुर थाना स्टाफ एवं सायबर सेल बिलासपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
00 गिरफतार आरोपी-
01- शिवा देवार पिता लक्ष्मण देवार उम्र 22 साल सा0 कालेजपारा तखतपुर
02- रोहित कुमार बिंद पिता सुरेश बिंद उम्र 27 साल सा0 कालेजपारा तखतपुर
03- बीरू देवार पिता दिलबहार उम्र 35 साल सा0 कालेजपारा तखतपुर
04- छोटू उर्फ दुर्गेश सतनामी पिता हीरालाल उम्र 29 साल सा0 कॉलेजपारा तखतपुर
05- स्माईल मसीह पिता सुनील मसीह उम्र 24 साल सा0 कालेजपारा तखतपुर
06- यश कसार पिता सुनील कसार उम्र 22 साल सा0 कैलाश नगर तखतपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
