बिलासपुर। अवैध रूप से गैस सिलेन्डर की रिफिलिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से रिफिलिंग करने की मशीन के साथ 9 नग घरेलू गैस सिलिण्डर जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 21.01.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि प्रभात चौक स्थित भव्य किचन केयर का संचालक भवुन प्रसाद साहू अपने दुकान में घरेलू रसोई गैस सिलिण्डर बिना किसी वैध अनुमति के रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है, उक्त सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किये, जिसके पालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया जहां भव्य किचन केयर के संचालक भवुन प्रसाद साहू द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिलिंग करते हुये पाया गया जिससे उक्त कार्य के संबंध में वैध अनुमति प्रस्तुत करने नोटिस देने पर कोई अनुमति नहीं होना बताया जिससे आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 9 नग घरेलू गैस सिलिण्डर जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा – 3, 7 आवश्यक वस्तु अधि. 1935, 287 बीएनएस के तहत् कार्यवाही की गई है।
00 नाम आरोपी
भुवन प्रसाद साहू पिता बिसउहा साहू उम्र 52 वर्ष निवासी कोलियारी थाना लालपुर जिला मुंगेली हा.मु. अशोक नगर अटल आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
