बिलासपुर। शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी निगरानी बदमाश है और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि एक युवक ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19.01.2025 को डियूटी छुटने के बाद रात में 09.05 बजे अपने घर पैदल आ रहा था। नर्मदा किराना स्टोर पानी टंकी के पास पहुंचा था कि रास्ते में जैकी एंथोनी ने उसे रोककर शराब पीने के लिये पैसा का मांगा। पैसा देने से इंकार करने पर जैकी एंथोनी मा-बहन की गंदी गंदी गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने लगा। आरोपी से अपने आपको छुडाकर जब वह भागने लगा तो उसने सडक से पत्थर उठाकर सिर में मार दिया। रिपोर्ट अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी जैकी एंथोनी को घेराबंदी कर पकडकर विधिवत् गिरफ्तार किया गया और न्यायालय पेश किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, प्रआर 397 फूल सिंह बर्डे आर. मुरली भार्गव, भागीरथी गेंदले का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीः- 01. जैकी एंथोनी पिता जार्ज एंथोनी उम्र 35 वर्ष सा. इंदिरा कालोनी तारबाहर जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
