बिलासपुर। पुलिस ने ईदगाह चौक में खुलेआम जुआ खेलने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 13 हजार 900 रुपए नगद और ताश जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले मे अवैध जुआ, सटटा के अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर असमाजिक तत्वो शराबियो पर कार्यवाही किया जा रहा हैं। 21.01.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कुछ व्यक्ति ईदगाह चौक के पास खुलेआम जुआ खेल रहे है। सूचना पर तत्काल थाना से टीम तैयार कर मौके पर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर कुछ व्यक्ति जुआ खेलते बैठते थे। पुलिस को देखकर भागने का प्रयाश कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने 05 जुआडियों को पकड़ लिया। पुलिस ने जुए के फड़ से कुल 13900 रूपये नगद और तास के 52 पत्ती जप्त किया गया।
00 नाम जुआडियान
01 ईनामुल हक पिता महमूद आलम अंसारी उम्र 42 साल पता मगरपारा सिविल लाईन
02 शेख फिरोज पिता शेख रमजान उम्र 50 साल पता तालापारा सिविल लाईन
03 राजकुमार सिंह पिता स्व. रामेश्वर सिंह उम्र 58 साल पता ईदगाह चौक पुलिस लाईन
04 सलमान पिता शाहुद्वीन उम्र 27 साल पता मसानगंज सिविल लाईन
05 जवाहर सिंह पिता स्व. राकेश सिंह उम्र 27 साल पता मसानगंज सुभाष मिल के पास
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
