नई दिल्ली। मुख्तार अंसारी यूपी के मऊ से विधायक हैं और इस समय पंजाब की जेल में है। यह बात अलग है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें दो हफ्तों के अंदर यूपी जाना है। लेकिन उससे पहले पंजाब में एक केस के सिलसिले में मोहाली कोर्ट में पेश हुए थे और एक बार फिर मेडिकल बोर्ड गठित करने की अपील की। लेकिन अदालत मे उनका अपील को ठुकराते हुए कहा कि उन्हें कोई नई बीमारी नहीं है लिहाजा मेडिकल बोर्ड गठित करने की आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने मोहाली जेल के सुपरिटेंडेंट को आदेश दिया कि वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करें।
00 चर्चा में बुलेटप्रूफ एंबुलेंस
इन सबके बीच वो एंबुलेंस भी चर्चा में आ गई। जिसके जरिए वो अदालत में दाखिल हुए थे। उस एंबुलेंस के बारे में बताया गया कि वो बाराबंकी में किसी प्राइवेट अस्पताल के नाम पर पंजीकृत है। लेकिन जब इस विषय में जांच पड़ताल हुई तो पता चला कि वो अस्पताल बाराबंकी में उस पते पर नहीं है और संबंधित कागजातों को गायब कर दिया गया था। इसके साथ यह भी पता चला कि एंबुलेंस को बुलेट प्रूफ बनाया गया था। अब सवाल यह है कि वो एंबुलेंस किसकी है।
00 बुलेटप्रूफ एंबुलेंस किसकी ? दिए जांच के आदेश
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) अमित बख्शी ने अंसारी की याचिका को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि शीर्ष अदालत के आदेश के बाद यह बताने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है कि आरोपी किसी नई चिकित्सा जटिलता का सामना कर रहा है।
मोहाली अदालत का यह आदेश बुधवार को एक व्हीलचेयर पर सुनवाई में शामिल होने के बाद आया है और उत्तर प्रदेश पंजीकरण प्लेट के साथ एम्बुलेंस में अदालत में भेजा गया था, जिसके बाद यूपी पुलिस ने एम्बुलेंस के स्वामित्व का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
