रायपुर। सराफा एसोसिएशन ने चांदी पर हॉलमार्क अनिवार्य करने और आयात शुल्क घटाने की मांग की है। साथ ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड शुल्क समाप्त करने और जीएसटी 5% से घटाकर 3% करने की सिफारिश की है।
केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होने वाला है, और इस मौके पर व्यापारिक संगठनों ने सरकार को अपने सुझाव भेजने शुरू कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी और महासचिव प्रकाश गोलछा ने सराफा व्यापारियों के हित में कुछ अहम सिफारिशें पेश की हैं। उन्होंने कहा हमने ‘एक राष्ट्र, एक दर’ नीति को लागू करने का सुझाव दिया है। साथ ही, जिस तरह सोने पर हॉलमार्क अनिवार्य किया गया है, उसी प्रकार चांदी पर भी हॉलमार्क अनिवार्य किया जाना चाहिए।
00 आयात शुल्क घटाने पर जोर
सोनी ने बताया कि वर्तमान में सोने और चांदी पर 6 प्रतिशत आयात शुल्क है, जिसे घटाकर 4 प्रतिशत किया जाना चाहिए। इससे सराफा उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा और उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार कम होगा।
00 डिजिटल लेनदेन पर राहत की मांग
डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदेन पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि यह व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए राहतकारी होगा।
00 जीएसटी में कटौती का सुझाव
सोनी ने कहा कि आभूषण निर्माण पर लगने वाले 5% जीएसटी को घटाकर 3% किया जाना चाहिए। इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।
00 सरकार से अपील
एसोसिएशन ने सरकार से इन सिफारिशों पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से व्यापारिक क्षेत्र में व्यापक बदलाव आएंगे और उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को भी फायदा होगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
