रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के घर पर ED ने छापेमारी की है। उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर सोमवार सुबह चार गाड़ियों में ED की टीम पहुंची। जांच के दौरान टी एस सिंहदेव समेत कई विधायक और पदाधिकारी उनसे मिलने पहुंचे।
इसके अलावा चैतन्य बघेल से जुड़े 14 जगहों पर छापे पड़े हैं। 2100 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को भी लाभ पहुंचाने का दावा किया गया है। चैतन्य के करीबी और सहयोगी लक्ष्मीनारायण बंसल और पप्पू बंसल के ठिकानों पर भी कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा भिलाई के नेहरू नगर में मनोज राजपूत, चरोदा में अभिषेक ठाकुर और संदीप सिंह, कमल अग्रवाल किशोर राइस मिल दुर्ग, सुनील अग्रवाल, सहेली ज्वेलर्स दुर्ग और बिल्डर अजय चौहान के यहां भी ED की कार्रवाई चल रही है। जांच के दौरान ED ने के लिए मशीन भी मंगाए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके निवास से भारी मात्रा में नगदी भी मिले है।
भिलाई के पदुमनगर स्थित भूपेश बघेल के घर के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद हैं। ये सभी ED की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक प्रदेश के गृहमंत्री सवालों से घिरे हुए हैं, विधानसभा में सवालों का कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए भूपेश बघेल के खिलाफ ED का दुरुपयोग कर रहे हैं। ED की छापेमारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए कांग्रेस के कई नेता उनके निवास पहुंचे। जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव, आज विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, लखेश्वर बघेल, उमेश पटेल समेत कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
