

बिलासपुर। विप्र सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की बिलासपुर मातृशक्ति परिषद् ईकाई द्वारा आज सरकंडा स्थित जिलाध्यक्ष निवास पर होली मिलन का आयोजन किया गया।
मातृशक्ति परिषद् की प्रदेश सचिव श्रीमती निलिमा शर्मा, श्रीमती शशि द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती रमा दीवान ने आयोजन के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि होली मिलन समारोह का शुभारंभ परम्परागत फाग गीतों को गाकर किया गया। उसके बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
संगठन की प्रदेश संगठन विस्तार प्रमुख श्रीमती राही दुबे एवं जिला सचिव श्रीमती अंजू ने आयोजन के उद्देश्य को विस्तारपूर्वक बताते हुये कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे को बढ़ावा देते हैं और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी संगठन सहयोगियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों और पकवानों का आनंद लिया।
इस अवसर पर आज के कार्यक्रम में श्रीमती विभा पांडेय, श्रीमती स्वीटी दुबे, श्रीमती प्रीति पांडेय, श्रीमती श्चेता शर्मा, श्रीमती सरस्वती, श्रीमती सरिता तिवारी, श्रीमती माया दुबे, श्रीमती स्वाति दीवान, श्रीमती इंदु दीवान, श्रीमती दुर्गा शर्मा, श्रीमती अलका पांडेय, श्रीमती चंद्रकांता गौरहा, श्रीमती किरण शुक्ला, श्रीमती शीलू द्विवेदी, श्रीमती प्रतिमा दीवान, श्रीमती नीरू तिवारी ,उर्वशी शर्मा सहित बिलासपुर निवासी अनेक संगठन सहयोगी बहनें उपस्थित थीं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 17, 2026सीवरेज की समीक्षा होगी जल्द, कोनी में बने सड़क की कराएंगे जांच, गड़बड़ी मिली तो करेंगे कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026सूर्य उगते ही अरपा में उतरी आस्था, 36 घंटे के तप का हुआ पारण, छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को दिया किया अर्घ्य
बिलासपुरNovember 16, 2026यूनिवर्सिटी कैंपस में मुख्यमंत्री ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, कहा – जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के थे महानायक
बिलासपुरNovember 15, 2026अरपा तट पर आस्था का ऐसा उजास, छठी मैया के जयकारे से गूंज उठा आसमान, छठ व्रतियों का का उमड़ा जन सैलाब
