बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने हेमूनगर ओवर ब्रिज से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे चार बोरियों में चोरी की 3177 मोबाइल और मोबाइल के पार्टस जब्त किए है।
अनाज की बोरियों में भारी मात्रा में छिपा कर रखे गए चोरी के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस मामले में तोरवा पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तार भी किया है जो चोरी के मोबाइल की बिक्री के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् चोरी के मोबाइल खरीदी बिक्री करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय प्रमोद सबद्रा के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी तोरवा अभय सिंह ने टीम गठित कर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ओवर ब्रिज हेमूनगर में चोरी की मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। उनसे पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम तौफीक खान पिता नसीफ खान उम्र 28 साल पता चुचुहियापारा गणेशनगर और दूसरे ने अपना नाम नीमचंद विश्वास पिता सिराज विश्वास उम्र 24 साल पता बड़गंगा पश्चिम बंगाल बताया। दोनो के पास 4 प्लास्टिक की बोरियां थी। बोरियों को खुलवाकर देखने पर पुलिस को विभिन्न कंपनियों के कुल 3177 मोबाइल और काफी मात्रा में मोबाइल के पार्टस मिली। जप्त सामान की कुल कीमती करीब 15 से 20 लाख रुपए बताया जा रहा है। आरोपियों से उक्त मोबाइल और पार्टस के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग गई। लेकिन उनके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया। इसके बाद दोनों पर चोरी की संपति खरीदी बिक्री करने का संदेह होने पर आरोपियों के विरुद्ध 35(ई), बीएनएसएस / 317 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है।
नाम आरोपी 1 तौफीक खान पिता नसीफ खान उम्र 28 साल पता चुचुहियापारा गणेशनगर
2नीमचंद विश्वास पिता सिराज विश्वास उम्र 24 साल पता बड़गंगा पश्चिम बंगाल
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
