पुलिस मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर अमन साव, छग, झारखंड, बिहार और उड़ीसा में था आतंक, एक फोन से कांपते थे बिल्डर, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और ठेकेदार

रायपुर। कुख्यात गैंगस्टर अमन साव एक मुठभेड़ में मारा गया है। झारखंड पुलिस अमन को रायपुर जेल से रांची ले जा रही थी। रास्ते में गैंग शूटरों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे पुलिस की गाड़ी पलट गई। इसके बाद अमन साव भागने लगा। इस दौरान मुठभेड़ हुई और इसमें अमन साव ढेर हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की सुबह पलामू के रामगढ़ में हुई। जब अमन साव को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ले जा रही थी। इसी दौरान पलामू में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अमन साव ने पुलिस के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसे रोकने के लिए उस पर फायरिंग की तो अमन साव ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में अमन साव को पुलिस ने मार गिराया है।
जानकारी के अनुसार पलामू के चैनपुर के पास अमन गैंग के सदस्यों ने पुलिस काफिले पर बम से हमला कर दिया। इससे पुलिस की गाड़ी पलट गई। हमले के दौरान अमन साव ने मौके का फायदा उठाकर STF जवान से इंसास राइफल लूट ली और भागने लगा। पुलिस ने तुरंत पीछा किया लेकिन इस दौरान अमन के साथियों ने फिर से पुलिस पर हमला कर दिया। तब STF की जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। अमन साव से मुठभेड़ के दौरान हवलदार राकेश कुमार घायल हो गए जिन्हें मेदिनीनगर के MMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि चौथ वसूली के लिए मशहूर अमन साव ने अपने शूटरों से कोरबा के कोयला कारोबारी और रायपुर के एक बड़े ठेकेदार पर गोलियां चलवाई थी।
झारखंड पुलिस का इनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पीके सिंह ने यह एनकाउंटर किया है। 2022 में धनबाद के बैंक मोड़ में अपराधियों ने मुथूट फाइनेंस में डकैती की कोशिश की। इनकाउंटर में अपराधी मारे गए। अकेले दम पर पीके ने अपराधियों का इनकाउंटर किया था। अमन साव का इनकाउंटर भी पीके ने किया। पीके एटीएस में डीएसपी है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *