रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक इनोवा कार से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये कैश जप्त की है। रिपोर्ट के अनुसार कार से 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद की हुई है। भारी मात्रा में कैश देखकर पुलिस के होश उड़ गए है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर पुलिस होली के त्योहार को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रही है। जगह-जगह चेक पॉइंट लगाकर गाड़ियों की जांच की जा रही हैं। शहर में गश्त भी बढ़ा दी गई है। इसी दौरान देर रात आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सफेद इनोवा कार (23 BH 8886 J) को रोका और जांच के दौरान कार से साढ़े चार करोड़ रुपये नकद मिले। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पैसा कहां से आया और कहां जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि यह हवाला का पैसा हो सकता है। कार में एक अलग से डेक बनाया गया था, जिसमें पैसे छिपाए गए थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में नकद ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आमानाका में चेकिंग पॉइंट लगाया था। कार के पकड़े जाने के बाद कार चालक और उसके साथी से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि उन्हें नागपुर के पास गाड़ी बदलने के लिए कहा गया था।
सूत्रों के अनुसार इन आरोपियों को एक गुजराती व्यक्ति ने रायपुर स्टेशन से वाहन दिया था और उन्हें रायपुर से नागपुर तक ले जाने के लिए हायर किया गया था। नागपुर में जाने के बाद आरोपियों से दूसरी टीम को आगे ले जाने का इरादा था और हवाला का पैसा गुजरात या यूपी भेजने की योजना थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आयकर विभाग को भी इस मामले की सूचना दी गई है। क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है और मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
