बिलासपुर। कोनी स्थित नवनिर्मित मल्टी स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे भाजपा के दिग्गज नेता दिलीप सिंह जूदेव के नाम से जाना जाएगा। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मल्टी स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल को दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के समन्वय अनुमोदित करने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। विदित है की पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे दिलीप सिंह जूदेव का छ.ग. ही नहीं बल्कि पूरे देश अपना एक प्रभाव और जनाधार था। स्व. जूदेव का नाम अविभाजित म.प्र. से लेकर छ.ग.तक में भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार था। आपरेशन घर वापसी अभियान चलाकर दिलीप सिंह जूदेव ने पूरे देश में धर्मांतरण के खिलाफ बिगुल फूंका था। छ.ग. राज्य बनने के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने में भी दिलीप सिंह जूदेव की महत्वपूर्ण भूमिका थी। स्व. जूदेव जांजगीर, बिलासपुर लोकसभा के सांसद के अलावा राज्यसभा के भी सदस्य रहे हैं।
00 सुशांत की मांग पर लगी मुहर
कोनी स्थित नवनिर्मित मल्टी स्पेशिलिटी हाॅस्पिटल का नामकरण स्व दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर करने की मांग बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से की थी। 7 मार्च 2024 को लिखे अपने पत्र में विधायक सुशांत ने कहा था की छत्तीसगढ़ राज्य के विकास एवं उत्थान में कुमार साहब स्व. दिलीप सिंह जूदेव का विशेष योगदान रहा है। इन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और गौरवशाली राजनीतिक यात्रा का कुशल नेतृत्व करते हुए प्रदेश को एक मजबूत आधार एवं पहचान दी है। छत्तीसगढ़ के ऐसे महान सपूत की स्मृति में बिलासपुर मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल का नामकरण कुमार साहब स्व. दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर किया जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
