डेस्क न्यूज। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में तेज गर्मी पड़ने और 9 राज्यों में बारिश व तूफान आने की चेतावनी दी है। गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मध्य भारत के छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन के अंदर तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकती है। बिलासपुर और रायपुर जैसे शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित 9 राज्यों में बारिश और तूफान की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले एक हफ्ते में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल सकती है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई शहरों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और अन्य क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आया है। 12 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सबसे ज्यादा गर्मी है, यहां पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर, और जबलपुर में भी तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। होली के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन से बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। हिसार में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। जिससे किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह मौसम विभाग ने पंजाब के भी 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। तेज हवाएं 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। छत्तीसगढ़ में भी हीट-वेव जैसे हालात रहेंगे। मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को बिलासपुर और रायपुर में भी लू जैसे हालात रहे। यहां भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणMarch 28, 2026युवोजल-उत्सव का साप्ताहिक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, सोनाखान के युवाओं ने संभाली जल संरक्षण की जिम्मेदारी
बिलासपुरMarch 28, 2026रिसार्ट का मैनेजर पकवा रहा था चीतल का मांस, 6 गिरफ्तार, चीतल के मांस के लिए चर्चित है रिसॉर्ट
बिलासपुरMarch 28, 2026अब पेट्रोल-डीजल पर निगरानी, अनावश्यक वितरण पर लगी रोक, केवल वाहनों को ही मिलेगा
राष्ट्रीयMarch 28, 2026IRCTC पर 60 लाख रुपए का जुर्माना, वंदेभारत में यात्रियों को परोसा गया था कीड़ा लगा दही
