बिलासपुर। शहर के धुरीपारा मंगला में होली के दिन दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडो से जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में लोगों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा और उन पर भी जमकर डंडे चलाए। दूसरे दिन बदला लेने की नियत से फिर मारपीट हुआ। इसके बाद महिलाएं SP ऑफिस पहुंच गई। आज पुलिस ने दोनो पक्ष के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित धुरीपारा का है। मंगला के धुरीपारा में रंगोत्सव पर्व पर युवकों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते देखते उनका विवाद हिंसक हो गया कि लोग अपने अपने घर से लाठी और डंडा लेकर निकल गए। एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने दूसरे पक्ष के युवकों पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। हमले के दूसरे दिन शनिवार को बदला लेने के लिए फिर से झगड़ा हुआ जिसमें महिलाओं ने भी युवकों पर लाठियां बरसाई। फिर दूसरे पक्ष के युवकों ने भी महिलाओं पर लाठियां से हमला कर दिया। इस घटना में कुछ महिलाओं को भी चोट लगी है। घटना के बाद महिलाएं ट्रैक्टर में सवार होकर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। इसके बाद महिलाएं ट्रेक्टर में भरकर रात में ही SP दफ्तर पहुंच गई। महिलाओं ने ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। महिलाएं आरोप लगाने लगी कि सिविल लाइन टीआई अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं और उनका FIR नहीं लिख रहे हैं। इस दौरान करीब आधे घंटे तक महिलाओं ने एसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन भी किया। हालांकि दोबारा थाने जाने पर उनकी FIR दर्ज हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के आरोपियों की तलाश शुरू हुई और रविवार तक पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
00 गिरफतार आरोपी
1- रितिक उर्फ रितेश ध्रुव पिता परदेशी उम्र 19 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन।
2- सतरंगी रजक पिता गोलवा उम्र 20 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन।
3- लेखुराम रजक पिता दिलीप उम्र 36 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन।
4- श्रवण सिंगरौली पिता दुकालू राम उम्र 48 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन।
5- आदि उर्फ आदित्य सिंगरौली पिता श्रवण 19 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन।
6- मनोज रजक उर्फ गोलवा पिता स्व.मयाराम रजक उम्र 49 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाईन।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
