बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण टीएल की बैठक में सोमवार को कुछ आक्रामक नजर आए। बैठक से नदारत एक डिप्टी कलेक्टर को शो काज नोटिस जारी कर दिया। वही ग्रामीण क्षेत्रों में निस्तारी भूमि को निजी भूमि में परिवर्तित करने पर नाराजगी जाहिर की और जांच के आदेश दे दिए। इसी तरह सीपत में सौ बिस्तर अस्पताल के खंडहर हो जाने पर डिन की जमकर खबर ली और तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में राज्य सरकार के प्राथमिकता वाली योजनाओं और लंबित महत्वपूर्ण मामलों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
कलेक्टर ने बैठक में समीक्षा करते हुए सिम्स में कविता की जगह गिरिजा को एबार्शन का इंजेक्शन लगाने की जांच रिपोर्ट भी तलब किया है। सिम्स के डीन से दो दिन में रिपोर्ट मंगाई है। सीपत में 5 साल पहले बने 100 बेड अस्पताल के बिना इस्तेमाल के खण्डहर में तब्दील होने के मामले में तथ्यों की जांच के लिए 5 अधिकारियों की टीम भी गठित की है। टीम 10 दिनों में मामले की जांच कर प्रतिवेदन जिला कलेक्टर को सौंपेगी। बिना सूचना के टीएल बैठक से नदारद रहने पर डिप्टी कलेक्टर अरूण खलखों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने पण्डित सुन्दरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी परिसर में 4.6 करोड़ रूपये से बने हास्टल के संबंध में रिपोर्ट मंगाई है। जबकि ओपन यूनिवर्सिटी होने के कारण छात्रों के ठहरने के लिए हास्टल निर्माण की कोई जरूरत ही नहीं थी। तीन साल से पहले यह भवन तैयार हुआ है। इनमें दरारें आ जाने के कारण यह खण्डहर में तब्दील होते जा रहा है। गृह निर्माण मण्डल के कार्यपालन अभियंता से दो दिवस में इसकी रिपोर्ट चाही गई है। गावों में निस्तार के लिए आरक्षित भूमि के निजी भूमि स्वामी हक के रूप में तब्दील किये जाने के मामले को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस संबंध में मिली शिकायत के आधार पर इसे टीएल पंजी में दर्ज कर चारों एसडीएम से घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। कलेक्टर के निर्देश पर कोटा SDM ने निस्तार भूमि के संबंध में जांच शुरू कर दी है। कोटा तहसील में 507 में से 163 व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। बेलगहना में 1545 में से 862 तथा रतनपुर में 210 में से 196 का प्रकरण दर्ज कर संबंधितों को नोटिस जारी किया जा रहा है। निस्तार पत्रक से पृथक होकर निजी भूमि स्वामी के रूप में दर्ज पक्षकारों से जानकारी लिया जायेगा कि निस्तार पत्रक में दर्ज भूमि, भूमिस्वामी हक में किस आदेश के तहत दर्ज किया गया है। इसी तरह की कार्रवाई तखतपुर, मस्तुरी एवं बिल्हा के SDM को भी करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि निस्तार भूमि के अंतर्गत गांवों में चारागाह, घास भूमि, कब्रस्तान, श्मशान भूमि, गोठान, खलिहान, बाजार, खाद के गड्ढे, धरसा, तालाब आदि की भूमि शामिल हैं। ये गांव की सामूहिक उपयोग की जमीन होती हैं। किसी निजी व्यक्ति के भूमि स्वामी हक में इसे दर्ज नहीं किया जा सकता है। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
00 गर्मी में आगजनी से निपटने अफसरों को किया अलर्ट
कलेक्टर ने कहा कि गरमी अब बढ़ने लगी है। तेज गरमी के कारण लू के हालात बन रहे हैं। गरमी के कारण आगजनी के लिए उचित माहौल बन जाता है। उन्होंने, अग्निशमन, पुलिस एवं बिजली विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जंगलों में आग में इसी समय में लगती है। वन विभाग को भी एहतियातन कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए । उन्होंने होम गार्ड्स, नगर निगम की दमकलों को चौबीसों घण्टा मुस्तैद रहने को कहा है। कलेक्टर ने पीएम पोर्टल एवं सीएम जनदर्शन के लंबित मामलों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। पीएम पोर्टल के अब मात्र 30 आवेदन निराकरण के लिए शेष रह गए हैं। कलेक्टर ने एक सप्ताह में इनका शतप्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए । कलेक्टर ने अपने कार्यालय एवं इर्द-गिर्द नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाते रहने को कहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
