बिलासपुर। ब्याज में पैसा लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पैसा नहीं दे पाने पर ऐसी जमीन का एग्रीमेंट कर दिया जो पहले से ही बैंक में गिरवी है। इसके अलावा कई लोगों से उसे बेचने के लिए एग्रीमेंट भी कर चुका है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि किशन लाल बंजारे पिता नंद कुमार बंजारे उम्र 31 वर्ष निवासी विवेकानंद नगर फेस 2 मोपका ने दिनांक 24.01.2025 को सरकण्डा थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह साहूकारी का कार्य करता है। जिसका उसके पास लाइसेंस भी है। कालोनी में ही रहने वाला भास्कर प्रसाद त्रिपाठी पैसों की जरूरत पड़ने पर वर्ष 2023 में अलग-अलग तिथियों में 15 लाख रूपये चेक के माध्यम से लिया है। रकम लौटाने के लिए कहने पर तीन माह का समय लिया। तीन माह का समय व्यतीत होने के बाद पुनः पैसो की मांग करने पर वह अपने स्वामित्व की भूमि जो मेरे मकान के बगल में स्थित है को 19 लाख रूपये में बिक्री करने का इकरारनामा करके दिया। किन्तु रजिस्ट्री नहीं कराया। इसके बाद उक्त भूमि के संबंध में जानकारी लेने पर पता चला कि भास्कर प्रसाद त्रिपाठी उस जमीन को बेचने के लिए कई लोगों के पास एग्रीमंेट किया है। जबकि वह भूमि वर्तमान में बैंक में गिरवी है। इसके बाद जब भास्कर प्रसाद त्रिपाठी को जमीन की रजिस्ट्री कराने या पैसा वापस करने के लिए कहने पर तुम्हारा पैसा नहीं दूंगा जो करना है कर ले कहकर जान से मारने की धमकी देता है और जाति सूचक अशलील गाली गलौच देता है। लिखित शिकायत पर धारा 318(4), 296, 351(2) बीएनएस और धारा 3(1)(ध), 3(2)(5)क एसटी/एससी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा द्वारा किया जा रहा है। तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल से टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी भास्कर प्रसाद त्रिपाठी के कोरबा में होने की जानकारी मिली। इसके बाद थाना प्रभारी सरकण्डा निलेश पाण्डेय एवं उप निरी. संजीव ठाकुर को टिम के साथ कोरबा भेजकर भास्कर प्रसाद त्रिपाठी को 17.03.2025 को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में जूर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी :-
भास्कर प्रसाद त्रिपाठी पिता भागवत प्रसाद त्रिपाठी उम्र 56 वर्ष निवासी विवेकानंद नगर फेस 2, मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 28, 2026अब पेट्रोल-डीजल पर निगरानी, अनावश्यक वितरण पर लगी रोक, केवल वाहनों को ही मिलेगा
राष्ट्रीयMarch 28, 2026IRCTC पर 60 लाख रुपए का जुर्माना, वंदेभारत में यात्रियों को परोसा गया था कीड़ा लगा दही
बिलासपुरMarch 27, 2026निगम ने जारी की बड़े बकायादारों की सूची, करोड़ो रुपए लेना है संपत्तिकर, निगम ने दी अंतिम चेतावनी
बिलासपुरMarch 26, 2026ACB की बड़ी कार्रवाई : ATR का रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, क्यों मांगे थे रिश्वत, पढ़े खबर…
