बिलासपुर। बीजापुर और कांकेर में जवानों ने 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में एक जवान के भी शहीद होने की सूचना है। भुठभेड़ के बाद सर्चिग के दौरान सभी शव बरामद कर लिए गए है। साथ ही भारी मात्रा में ऑटोमेटिक और सेमीऑटोमेटिक हथियार भी जप्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ दो अलग-अलग मुठभेड़ में फोर्स ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें बीजापुर में चल रही मुठभेड़ में 26 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने 30 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है। जवानों ने मौके से AK-47, इंसास रायफल सहित कई ऑटोमेटिक और सेमीऑटोमेटिक हथियार के साथ ही माओवादियों का शव बरामद किया है। इस मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान भी शहीद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक इंटेलीजेंस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में माओवादी इकट्ठा हुए हैं। इनमें नक्सलियों के बड़े लीडर भी शामिल है। इनके बीच जवानों के खिलाफ बड़ी वारदात अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है। बड़े कैडरों की उपस्थिति की सूचना पर आला अफसरों ने माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च किया। इसके बाद बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के लिए सुरक्षा बल की संयुक्त टुकड़ियों को रवाना किया गया। सुरक्षा बल के जवानों ने माओवादियों को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद जवानों और माओवादियों के बीच हुई गोलीबारी शुरू हो गई। घंटों चले इस मुठभेड़ में अब तक 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सर्चिंग में 30 नक्सलियों के शव बरामद हुए है।
आईजी पी सुंदरराज ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बस्तर संभाग के अंतर्गत माओवादियों के खिलाफ अलग-अलग अभियान संचालित किया गया। बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में माओवादी कैडरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बड़ी मात्रा में AK-47, इंसास जैसे ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया गया है। एक डीआरजी जवान शहीद हो गया है। इसी तरह कांकेर और नारायणपुर की सीमा पर माओवादियों की उत्तर बस्तर डिविजन कमेटी, माढ़ डिविजन कमेटी और डीएलजी कंपनी 5 की उपस्थिति की सूचना मिली थी। कांकेर डीआरजी और बीएसएफ के जवानों को रवाना किया गया था। सुबह 8 बजे से मुठभेड़ हुई। सर्चिग में 4 माओवादियों के शव और बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया गया है। अभी तक दोनों स्थानों पर हुई मुठभेड़ में 30 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
