बिलासपुर। बेलगहना पुलिस ने भनवारटंक में मरहीमाता मंदिर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मंदिर के पीछे सभी जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 6400 रू नगद, 3 नग स्ट्राइकर गोटी, स्कर्पियो, तीन मोबाइल, एक लकड़ी का टेबल और टावेल जप्त किया है।
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रहार अभियान के तहत अवैध स्ट्राइकर गोटी से जुआ सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर हुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुखबिर तन्त्र लगाया गया था। इसी बीच 20.03.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि भनवारटंक में मरहीमाता मंदिर के पीछे जुआ सट्टा खेला जा रहा है। यह नियमित रूप से जुआरियों का मेला लगा रहता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भनवारटंक मरहीमाता मंदिर के पास रेड कार्रवाई की। यह पर दर्जनभर लोग स्ट्राइकर गोटी से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 1- यशवंत सोनी पिता रामप्रसाद सोनी उम्र 28 सा रतनपुर
2- जाकर अली पिता अजगर अली उम्र 45 वर्ष चाटीडीह सरकंडा जिला बिलासपुर, 3- पवन श्रीवास पिता स्वर्गीय लव श्रीवास उम्र 38 वर्ष साकिन चाटीडीह सरकंडा, 4-अजय पासवान पिता स्वर्गीय चंद्रमा पासवान उम्र 37 वर्ष साकिन टेगनमाडा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। उनके सयुंक्त कब्जे से नगदी रकम 6400 रू, 3 नग स्ट्राइकर गोटी, स्कर्पियो वाहन क्र CG 17 T 1305, तीन नग मोबाइल, एक लकड़ी का छोटा टेबल, एक सफ़ेद टावेल को विधिवत जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध धारा 6(ख) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 व 112(2) BNS के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपियो को 20.03.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है और 21.03.25 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप भावेश शेंडे, ASi मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक ईश्वर नेताम, आर विजेंद्र कोल, धीरज जायसवाल, लारंग साय की विशेष भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
