बिलासपुर। रेंज के साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले टिम आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी महाराष्ट्र के है जो भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। संबंधित मामले में ऑनलाईन हेल्सबर्ग नामक वेबसाईट में इनवेस्मेंट के नाम पर 48,91,061 रूपये की ठगी की गई है। आरोपियों ने 99 दिनो में 15 करोड़ रुपए से अधिक राशि का यूएसडीटी एवं क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बिलासागुड़ी में पत्रकारों को बताया कि विवेकानंद नगर माेपका निवासी सौरभ साहू जो आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कुल काठियापारा जिला बेमेतरा में शिक्षक है ने सरकंडा थाने में शिकायत किया कि दिसम्बर 2024 में व्हाट्सएप्प नम्बर 7400820751, 9600593974, 7330828658 के माध्यम से ज्योतिकृष्णा, एडवाईजर हेल्सबर्ग, एडवाईजर हर्सद नामक व्यक्ति ने ऑनलाईन पार्ट टाईम जॉब करने का मेसेज भेजा। मैसेज करने पर सौरभ साहू ने पार्ट टाईम जॉब करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने अधिक मुनाफा कमाने के लिये हेल्सबर्ग नामक वेबसाईट में पैसे इंवेस्ट कराकर अलग-अलग किश्तों में कुल 48,91,061/ रुपये की धोखाधड़ी किया था। लिखित शिकायत पर रेंज सायबर थाना बिलासपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों के संबंध में सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल अद्यतन रिपोर्ट, ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किये बैंक खातों को चिन्हांकित कर बैंक खाता धारकों की जानकारी, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन तथा घटना से संबधित तकनीकी जानकारी प्राप्त किया गया। मिली जानकारी के आधार पर आरोपी भिवंडी जिला थांणे अंतर्गत शांतिनगर क्षेत्र के निवासी होने की जानकारी मिली। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार विशेष टीम निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में भिवंडी जिला थाणें रवाना की गई। टीम द्वारा जिला थांणेे क्षेत्रांतर्गत लगातार तीन दिनों तक आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर आरोपी अंसारी मेराज मोहम्मद अकरम निवासी भिवंडी, अंसारी फुजैल अहमद निवासी भिवंडी एवं शाकिब अंसारी निवासी भिवंडी जिला थाणे को स्थानीय पुलिस के सहयोग से पुछताछ के लिए तलब किया गया। पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ ऑनलाईन गेमिंग, ट्रेडिंग, वर्क फ्राम होम, रेटिंग रिव्यू, बीमा पॉलिसी तथा डिजिटल अरेस्ट के नाम पर अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर अपने झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करना स्वीकार किया। इसके लिए फर्जी सीम व बैंक खाता टेलीग्राम तथा बायनेंस ग्रुप के माध्यम से प्राप्त कर ठगी की रकम का आहरण करना स्वीकार किया। आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि इनके द्वारा फर्जी बैंक खाता व सीम कार्ड की आवश्यकता होने पर टेलीग्राम ग्रुप तथा बायनेंस ग्रुप के माध्यम से विभिन्न राज्यों से प्रत्येक बैंक खाता 50 हजार रूपये देकर तथा एक-एक सीम कार्ड 01 हजार रूपये देकर कुरियर के माध्यम से प्राप्त करता था। ठगी के लिये मोबाईल हैण्डसेट आस-पास के दुकानों से 04-05 हजार रूपये में लेकर ठगी का काम करते थे।
प्रकरण में आरोपी शाकिब अंसारी द्वारा ठगी की राशि से भिवडी, खण्डुपारा में 400 वार जमीन 65 लाख रूपये में खरीदी करने की जानकारी मिली है। संबंधित राशि को होल्ड कराने संबंधित बैंक को पत्राचार किया गया है। आरोपियों से 11 नग मोबाईल, 12 नग सीम कार्ड, जमीन खरिदी एग्रीमेंट, सोने चांदी के बिल तथा विभिन्न बैंक के पासबुक एवं एटीएम कार्ड जप्त किया गया। आरोपी अंसारी मेराज से एक नग मोबाईल तथा आरोपी अंसारी फैजुल अहमद से एक नग मोबाईल, एक नग एटीएम कार्ड, एक नग चेकबुक जप्त किया गया है। अभी आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड लेकर ठगी की गई रकम के संबंध में पूछताछ किया जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण :-
(01) शाकिब अंसारी पिता अशफाक अंसारी उम्र 27 वर्ष निवासी मकान नं. 605/01 तैबा मस्जिद के पास शांतिनगर, भिवंडी थाना शांतिनगर जिला थाणे (महाराष्ट्र)
(02) अंसारी मेराज मोहम्मद अकरम पिता मोहम्मद अकरम उम्र 20 वर्ष निवासी मेराज्जुन नबी मस्जिद के बगल वाली गली, आमपाड़ा निजामपुरा थाना शांतिनगर भिवंडी जिला थाणे (महाराष्ट्र)
(3) अंसारी फुजैल अहमद पिता जीमल अहमद उम्र 21 वर्ष निवासी मौलाना आजाद नगर आमीना मस्जिद के पास, मुन्ना सेठ बिल्डिंग मकान न. 03 प्रथम तल निजामपुर भिवंडी थाना शांतिनगर जिला थाणे (महाराष्ट्र)
00 आरोपियों ने ठगी करने लिये एक वर्ष में 100 से अधिक बैंक खातें 50 लाख में खरीद कर किया गया उपयोग।
00 आरोपियों द्वारा 100 से अधिक फर्जी सीम कार्ड व बैंक खाता उड़िसा, झारखण्ड, बिहार जैसे विभिन्न राज्यों से प्राप्त कर किया गया उपयोग।
उपरोक्त कार्यवाही में राजेन्द्र जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक, अनुज कुमार अति. पुलिस अधीक्षक, निमितेश सिंह उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय वारे, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह सैयद साजिद, आरक्षक दीपक कौशिक, विजेंद्र मरकाम एवं थाना शांतिनगर भिवंडी जिला थांणे महाराष्ट्र के पुलिस आरक्षक दीपक सांनप बैच नम्बर 4717, भुषण पाटिल बैच नम्बर 4098 का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 29, 2026इनामी नक्सली कमांडर ढेर, पांच लाख था इनाम, अब नक्सलियों के लिए बचा है दो दिन का समय
शिवरीनारायणMarch 28, 2026युवोजल-उत्सव का साप्ताहिक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, सोनाखान के युवाओं ने संभाली जल संरक्षण की जिम्मेदारी
बिलासपुरMarch 28, 2026रिसार्ट का मैनेजर पकवा रहा था चीतल का मांस, 6 गिरफ्तार, चीतल के मांस के लिए चर्चित है रिसॉर्ट
बिलासपुरMarch 28, 2026अब पेट्रोल-डीजल पर निगरानी, अनावश्यक वितरण पर लगी रोक, केवल वाहनों को ही मिलेगा
