बिलासपुर। आबकारी विभाग की टीम ने 6 अलग अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करके 131 लीटर महुआ शराब और 7 हजार किलो महुआ लहान जप्त किया है। इस कार्रवाई में विभाग ने एक ऐसे घर में दबिश दी जहां ड्रमों में महुआ सड़ाने के लिए रखा गया था। आज की कार्रवाई में 4 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।
जिले के कई गांवों में महुए की अवैध शराब बड़े पैमाने पर बनाए जा रहे है। आबकारी और पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई करने के बावजूद अवैध शराब के कारोबारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। शनिवार को विभाग की टीम ने धूमा और कोटा क्षेत्र के 6 अलग अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। धूमा में टीम ने 80 लीटर महुआ शराब के अलावा ड्रम के साथ पानी टंकी से 6000 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया है। इसी तरह कोटा वृत के अमने में आबकारी टीम ने कार्रवाई कर 50 लीटर महुआ शराब के अलावा करीब 1000 किलोग्राम लहान जब्त किया है।
सहायक आबकारी आयुक्त नवनीत तिवारी ने बताया कि कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश और कमिश्नर आर संगीता रेड्डी के निर्देश पर कोचियों और मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबीर की सूचना पर आबकारी टीम ने दो अलग अलग क्षेत्र के 6 ठिकानों पर छापा मारा गया है।
नवनीत तिवारी ने जानकारी दिया कि सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर की अगुवाई में एक टीम ने तखतपुर वृत्त के धूमा में रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां जूनापारा में टीम ने अलग अलग ठिकानों से कुल 12 ड्रम महुआ लहान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पहले तो टिम को किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली। टीम के सदस्यों ने शक होने पर जब घर की छत पर बनी को देखा तो दंग रह गए। सीमेंट की टंकी में प्लास्टिक के 9 ड्रम मिले जिसमें महुए को सड़ाने के लिए रखा गया था। इसके बाद पानी टंकी से लहान से भरे 9 बड़े बड़े ड्रम को बाहर निकाला। इसके बाद टीम ने लहान से भरे दो ड्रम बाथरूम से खोज निकाला, फिर एक ड्रम घर के बाहर से बरामद किया। कार्रवाई में आरोपियों से कुल 80 लीटर से अधिक महुआ शराब जप्त किया गया। इस दौरान टीम ने तीन लोगों की गिरप्तारी भी की।
इसी तरह दूसरी टीम ने कोटा वृत्त प्रभारी धर्मेन्द्र शुक्ला की अगुवाई मे ग्राम आमने में रेड मारा। यहां टीम ने एक आरोपी को शराब बनाते हुए पकड़ लिया। टीम ने छानबीन के दौरान दो ठिकानों से 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया। इसके अलावा करीब 1000 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया। मामले में नवनीत तिवारी ने जानकारी दिया कि दोनो जगह की कुल 6 कार्रवाई में 131 लीटर से अधिक कच्ची शराब और करीब 7000 किलोग्राम लहान जब्त हुआ है। कुल चार आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। जिसमें में दो खिलाफ अजमानतीय प्रकरण दर्ज किया गया है। धूमा से आरोपी रामचन्द्र, आजू राम टेकाम और अजय को और ग्राम अमने से प्रेमदास को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की अलग अलग धाराओं के तहत जेल दाखिल कराया गया है।
छापामार कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आबकारी दारोगा धर्मेंद्र शुक्ला, नेतराम बंजारे, वेदप्रकाश नेताम समेत स्टाफ कर्मचारी सुभाष तिवारी, जगत, जयशंकर कमलेश, संदीप खलखो का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
