बिलासपुर। भ्रष्टाचार के आरोप पर जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वंदना चौधरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। डॉ वंदना गर्भवती महिला से रिश्वत की मांग की थी और नहीं देने पर नर्क में जाने का श्राप दे रही है। बकायदा बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आई है।
सरकारी अस्पतालों में बख्शीश मांगने की परंपरा वर्षों पुरानी है। जब भी अस्पताल में कोई बच्चा जन्म लेता है घर के बड़े बुजुर्ग नर्सों और डॉक्टरों को बख्शीस देते रहे है। लेकिन बख्शीश देने की ये परंपरा कब अधिकार में बदल गया किसी को खबर नहीं लगी। आज स्थिति ये है कि सरकारी अस्पताल के नर्सों, वार्ड ब्वॉय और डॉक्टरों की अच्छी खासी सैलरी होने के बाद भी बख्शीस की उम्मीद पाले रहते है। अब तो स्थिति ये आ गई है कि बक्शीश नहीं देने पर लड़ाई – झगड़ा और श्राप देने पर उतारू हो जा रहे है। ताजा मामला जिला अस्पताल का है। सेमरचुवा की रहने वाली एक महिला श्रीमती जमंत्री पटेल पति संतोष पटेल नसबंदी कराने जिला अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में भर्ती हुई थी। 19 मार्च को स्त्री रोग विभाग की चर्चित डॉक्टर वंदना चौधरी ने उसका ऑपरेशन किया था। नसबंदी करने के नाम पर डॉक्टर ने उससे 6 हजार रुपए की मांग की। गांव की गरीब महिला ने तात्कालिक रूप से उसे 2 हजार रुपए दे दिया। इसके बाद से वह मरीज को बांकी रकम के लिए धमकाने – चमकाने लगी। महिला अपनी गरीबी का हवाला देकर गिड़गिड़ाती रही लेकिन डॉक्टर पर कोई असर नहीं हुआ। फिर महिला ने सार्वजनिक अपमान और दुर्व्यवहार से परेशान होकर अपने मोबाइल से चर्चित महिला डॉक्टर वंदना चौधरी की पूरी बात रिकॉर्ड कर ली इसके बाद पूरी रिकार्डिंग अस्पताल प्रबंधन को सौप कर शिकायत कर दी। इस ऑडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार डॉ वंदना चौधरी रिश्वत की शेष रकम नहीं देने पर महिला को नर्क में जाने का श्राप दे रही है। ऑडियो मीडिया वालों के हाथ लगी तो खबर छप गई। अब महिला की शिकायत और मामला मीडिया में आने के बाद कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने डॉ वंदना चौधरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके अलावा एमटीपी और टीटी ऑपरेशन अब डॉक्टर रमा घोष और डॉक्टर ममता सलूजा को करने की जिम्मेदारी दी गई है। डॉक्टर वंदना चौधरी के परिवार नियोजन (टीटी) और एमटीपी (गर्भपात संबंधी ऑपरेशन) करने पर रोक लगा दी गई गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
