बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टरों को दिल्ली और हरियाणा से गिरफ्तार किया है। दोनो पिछले सात साल से फरार थे। कंपनी के डायरेक्टरों ने देश के अलग अलग क्षेत्र से रकम दुगना करने का झांसा देकर 70000 करोड़ो रुपए की ठगी किए है।
मिली जानकारी के अनुसार 2018 में रतनपुर थाने में खैरखुंडी निवासी अनिल मधुकर ने लिखित शिकायत किया था। शिकायत में उसने कहा था कि PACL बीमा कपंनी ने 05 वर्ष में रूपये दोगुना करने व अधिक ब्याज देने का प्रलोभन देकर लोगों से करोड़ो रुपए की ठगी की है। क्षेत्र के 1449 निवेशको से 42,782,451/- रुपए जमा कराया लेकिन पैसे नहीं लौटाए। शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने PACL बीमा कपंनी के डायरेक्टरों के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान वित्तीय कपंनी PACL इंडिया लिमिटेड बीमा कंपनी के डायरेक्टर निर्मल सिंह भंगू निवासी मुक्तसर साहिब मुहाली पंजाब, डायरेक्टर त्रिलोचन सिंह उर्फ तरलोचन पिता साधु सिंह उर्फ सिद्धू व अन्य डायरेक्टर अनिल चौधरी लेधा, सिकंदर सिंह ढिल्लन, जोगींदर टायगर को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। कम्पनी के कई डायरेक्टर फरार हो गए थे जिनकी तलाश की जा रही थी। गुरमित सिंह व सुब्रतो भट्टाचार्य के जिला जेल में होने की सूचना पर आरोपियों को न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर अभिरक्षा में लिया गया और पुछताछ करने पर डायरेक्टरों ने पुरे भारत के अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से PACL कपंनी में लगभग 70,000 करोड़ रूपये जमा कराने की जानकारी दी है। आरोपीगणों के विरूद्ध धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपीगणों को न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. गुरमित सिंह पिता स्व. कुलवंत सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी मौर्या इन्क्लेव प्रीतमपुरा थाना मौर्या इन्क्लेव जिला दिल्ली नार्थ वेस्ट दिल्ली.
2. सुब्रतो भट्टाचार्य पिता स्व. विरेश्वर भट्टाचार्य उम्र 64 वर्ष निवासी साउथ सिटी गुरूग्राम थाना सेक्टर 40 गुरूग्राम जिला हरियाणा पंजाब.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि उदयभान सिंह, आर.संजय यादव, विजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
