बिलासपुर। सिरगिटटी पुलिस ने सुनसान जगह पर देशी कट्टा लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक देशी कट्टा भी जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 25.03.2025 मुखबीर से सूचना मिली कि मैटिक चौक सिरगिटटी के पास रोड किनारे 02 व्यक्ति खडे है। एक व्यक्ति के हाथ मे देशी कट्टा रखा है तथा आने जाने वालो को डरा धमका रहा है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी सिरगिट्टी रजनीश सिंह ने टीम गठित कर घटना स्थल पर पहुचे। पुलिस को आता देख कर दोनो आरोपी भागने लगे। सिरगिटटी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो को पकडकर जांच करने से विकास उर्फ बाके सिंह के कब्जे से एक नग देशी कट्टा मिला। जिसे जप्त कर लिया गया है। आरोपियो के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
नाम आरोपी- 01.विकास उर्फ बाके सिंह पिता विजय उर्फ बृजभान उम्र 38 साल निवासी बिजली आफिस के सामने रामजी नगर सिरगिटटी थाना सिरगिटटी
02. अरुण यादव पिता श्याम यादव उम्र 22 साल निवासी शारदा मंदिर के पीछे नजर लाल पारा थाना सिरगिटटी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
