बिलासपुर। खनिज विभाग ने रेत, गिट्टी, मुरूम और मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 02 हाइवा सहित 10 ट्रेक्टर को जप्त किया है। जप्त सभी वाहनों को अलग अलग थाने में सुरक्षित रखा गया है। वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बिलासपुर में खनिज विभाग ने रेत, गिट्टी और मुरूम के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 20, 21 और 22/03/2025 को खनिज विभाग के अधिकारियों ने मंगला, निरतु, घुटकू, गनियारी, सरकंडा, सीपत समेत कई क्षेत्रों में अभियान चलाकर रेत, गिट्टी और मुरूम का परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की। बिना वैध दस्तावेजों और परमिट के खनिज रेत, मुरुम व मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 12 प्रकरण बनाए और दर्जनभर गाड़ियों को पकड़ा। जिसमें मंगला पाटबाबा व धुरिपारा क्षेत्र से 05 ट्रेक्टर, तुरकाडीह क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर, निरतु से 01 ट्रेक्टर, सरकंडा क्षेत्र से 01 ट्रेक्टर व सीपत क्षेत्र से 02 ट्रैक्टर कुल 10 ट्रैक्टर को रेत का अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया है। इसी तरह एक 01 हाइवा को रहँगी से मुरुम का अवैध परिवहन करते व 01 हाइवा घुटकू क्षेत्र से मिट्टी का बिना वैध अभिवाहन पास के परिवहन करते वाहनों को जप्त किया गया है। इन सभी वाहनों को थाना सकरी, कोनी, सरकंडा एंव सीपत में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है। वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
