बिलासपुर। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने सड़क पर उतरे। लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करने की अपील की। इस दौरान अरपा पार की अब्यवस्था की अपनी आंखों से देखा।

कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सप्ताह भर पहले कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने जिले में धारा 144 लगाया था। लेकिन शहर में कहीं भी इसका पालन नही हो रहा था। सड़क से लेकर बाजारों में लोगों की भीड़ पहले की तरह दिखाई दे रही थी। जिसका नतीजा ये रहा कि सोमवार को जिले में एक ही दिन में लगभग 5 सौ मरीज सामने आए। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए और धारा 144 का पालन करने के लिए जिले का पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल खुद ही सड़क पर उतर गए। उनके साथ कई थानों के थानेदार और एडिशनल एसपी, सीएसपी समेंत कई पुलिस अधिकारी भी थे। सीपत चौक से लेकर नूतन चौक तक वे पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल चले, इस दौरान वो लोगों के अलावा दुकानदारों से, ठेला-गुमटी लगाने वालों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की अपील करते रहे। उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा कि वो ब्यापार किसी भी चीज का करें लेकिन में मास्क जरूर रखे। दुकान में जो भी ब्यक्ति बिना मास्क के आए उसे मास्क पहनने के लिए कहें। बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को पहले मास्क बेंचे और लगाने के लिए कहें। इधर पुलिस अधीक्षक लीगों को समझाईस दे रहे थे तो दूसरी ओर मातहत अधिकारी बिना मास्क वालों से चलान काटते रहे। दो घंटे तक चले इस करवाई में 2 सौ लोगों का चलान काटा गया।

00 सड़कों में रही अब्यवस्था
अपने निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सीपत चौक से लेकर नूतन चौक तक पैदल गए और पैदल ही वापस लौटे। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ अब्यवस्था का आलम रहा। सड़क के दोनों तरफ दुकानों के सामने हमेशा की तरह गाड़ियां अस्त-ब्यस्त खड़ी रही। जिसके कारण लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हमेशा की तरह ट्रैफिक पुलिस की ब्यवस्था कमजोर नजर आई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
