सरगुजा। राज्यपाल के काफिले में लगी इनोवा ने एक महिला को कुचल कर मार दिया है। महिला अपने भाई की अंतिम संस्कार से लौट रही थी। घटना के बाद राज्यपाल ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द करके वापस रायपुर लौट गए है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। राज्यपाल रमेन डेका के काफिले में शामिल एक फॉलो वन की टक्कर से 55 वर्षीय सुन्नी मझवार गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्भाग्यपूर्ण संयोग था कि वह अपने भाई के अंतिम संस्कार से लौट रही थीं। इलाज के दौरान अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में उनकी मृत्यु हो गई।
यह दुर्घटना मैनपाट के उल्टापानी क्षेत्र में हुई है। जब राज्यपाल रमेन डेका अपने काफिले के साथ पिकनिक स्पॉट से लौट रहे थे। काफिले की अंतिम गाड़ी (सफेद इनोवा) ने महिला को टक्कर मार दी। तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए उन्हें पहले मैनपाट के कमलेश्वर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद राज्यपाल रमेन डेका ने अपने सरगुजा प्रवास के शेष कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और रायपुर लौट गए। हालांकि प्रशासन ने इसकी वजह “स्वास्थ्य गत कारण” बताया है। लेकिन हादसे के बाद अचानक लिया गया यह निर्णय कई सवाल खड़े कर रहा है ?
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
