बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने सूदखोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी अपने गुर्गों के साथ सूद का पैसा वसूलने के लिए घर घुसकर धमकी चमकी दे रहा था। जबकि आरोपी 16 लाख रुपए के बदले 30 लाख रुपए ले चुका था, 27 लाख रुपए और देने के लिए दबाव बना रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार 31.03.2025 को ड्रीम इंम्पिरिया सरकण्डा बिलासपुर निवासी डॉक्टर संजय बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि करीब 3 वर्ष पूर्व उनका परिचय आशीष टण्डन के साथ हुआ था जो लोगों को ब्याज में पैसा देने का काम करता है। मुझे घरेलू आवश्यकता होने पर वर्ष 2022 एवं 2023 में पृथक-पृथक कुल 16 लाख रूपये आशीष टण्डन से उधार लिया था। उधारी रकम के बदले फोन पे एवं नगद सहित कुल 30 लाख रूपये आशीष टण्डन उससे ले चुका है। इसके बाद भी 27 लाख रूपये और देने के लिए बार-बार दबाव डाल रहा है। यही नहीं असामाजिक तत्वों के साथ घर में आकर धमकी चमकी देता है। दबाव पूर्वक कोरे स्टाम्प पेपर में हस्ताक्षर करा लिया है और रायपुर स्थित मेरे स्वामित्व के मकान को बिक्री करने का इकरारनामा होने का धमकी देता है। 31.03.2025 को फोन कर बोला कि आज 5 लाख रूपये दे देना नही तो मेरे साथियों के साथ आ रहा हूं, कैसे लेना है मैं जानता हूं, कहकर धमकी देते हुये शाम को आशीष टण्डन अपने साथी मनोज बंजारा के साथ घर अंदर घूस गये और 5 लाख रूपये मांगते हुये जब तक पैसा नहीं देगा तब तक घर से नहीं जायेंगे कहकर धमकाने लगे। उसके साथी सूरज सोनवानी फ्लैट के नीचे आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था। आशीष टण्डन, मनोज बंजारा एवं सूरज सोनवानी से पूरा परिवार डरे हुए है और कभी भी कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है। रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना सरकण्डा में धारा – 508(5), 331, 3(5) बीएनएस एवं 3, 4 कर्जा एक्ट अपराध दर्ज कर घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। उनके द्वारा आरोपियों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित करने पर थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल आरोपीगण आशीष टण्डन, मनोज बंजारा एवं सूरज सोनवानी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। आशीष टण्डन को ब्याज में रकम देने संबंधी नोटिस दिया गया तो कोई दस्तावेज नहीं दे पाया। जूर्म स्वीकार करने पर आरोपी आशीष टण्डन, मनोज बंजारा एवं सूरज सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि देवेन्द्र तिवारी, दिनेश तिवारी, प्र.आर बलवीर सिंह, संजीव जांगड़े, विवेक राय एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी –
01. आशीष टण्डन पिता धनीराम टण्डन उम्र 34 वर्ष निवासी टण्डनबाड़ा तालापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
02. मनोज बंजारा पिता साहूकार बंजारा उम्र 26 वर्ष निवासी गुरूघासीदास मंदिर के पास जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
03. सूरज सोनवानी पिता लक्ष्मण सोनवानी उम्र 30 वर्ष निवासी पीपल चौक तालापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
