जशपुर। महिला सरपंच की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सरपंच की जेठ उसका हत्यारा निकला। आरोपी को शक था कि महिला सरपंच उसके परिवार पर जादू टोना करवाती है।
जिले में महिला सरपंच प्रभावती सिदार की हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सायबर सेल, डाॅग स्कवायड और फारेंसिक एक्सपर्ट की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल हुई है। महिला सरपंच की निर्मम हत्या उसके जेठ पुस्तम सिंह सिदार ने ही कुल्हाड़ी से वार करके की थी। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हमले के बाद महिला को खुद ही अस्पताल लेकर पहुंचा था। पूरी घटना तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगादरहा की है।
एसपी शशि मोहन ने मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय मीडिया को बताया कि मंगलवार को चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला में महिला सरपंच प्रभावित सिदार की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शुरूआती जांच में कोई क्लू नहीं मिल पा रहा था। अंधेकत्ल के मामले में राजनीतिक एंगल भी सामने आया था। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर घर में परिवार की एक और महिला मिली। उस वक्त पुलिस को शक हुआ कि अगर हत्यारा बाहर से आया तो उस महिला को घटना के बारे में कैसे पता नहीं चला। इसके बाद महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। लेकिन उसकी हालत देखकर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ। जब दोबारा पूछताछ किया गया तो उसके पति के द्वारा हत्या करने करने की बात सामने आई।
महिला सरपंच प्रभावती सिदार के जेठ के पूरे परिवार की तबियत अक्सर खराब रहती थी। आरोपी जेठ को शक था कि प्रभावती सिदार उसके परिवार पर जादू टोना करवाती है, जिससे तबियत खराब रहती है। इसी का बदला लेने के लिए जेठ ने हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने मौका पाकर घर में रखे कुल्हाड़ी को लेकर महिला सरपंच के घर गया और उसे टांगी से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना तुमला चौकी कोल्हेनझरिया में बी.एन.एस. की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी जप्त किया गया है। आरोपी पुस्तम सिंह सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
