बिलासपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. बिलासपुर के वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति पर सकल लाभ 84 करोड़ रुपये आया है। बैंक के प्राधिकृत अधिकारी एवं कलेक्टर जिला बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के कुशल नेतृत्व में बैंक के कर्मचारियों ने मेहनत करके यह लाभ अर्जित किया है। बैंक के लाभ में आने के बाद अब किसानों को लाभांश मिलने की संभावना बढ़ गई है।
कलेक्टर अवनीश शरण ने प्राधिकृत अधिकारी के रूप में अक्टूबर 2023 को पद ग्रहण किया था। इसके बाद वे बैंक की कार्य प्रणाली को सूक्ष्मता से देखा और जिस क्षेत्र में सुधार की आवश्यक्ता थी, उस क्षेत्र विशेष ध्यान देते हुये आवश्यक सुधार कराया। बैंक के सी.ई.ओ और नोडल अधिकारी की बैठक में समय समय पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये और बैंक को उत्तरोत्तर आगे बढ़ाने के लिये प्रोत्साहित किया। धान खरीदी और अन्य योजनाएं जो शासन के लिये महत्वपूर्ण है, को सहज तरीके से क्रियान्वित कराया गया तथा कृषक एवं आम जनता को कोई कष्ट न हो इसका विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।
बैंक के प्राधिकृत अधिकारी सह कलेक्टर अवनीश शरण के अथक प्रयास एवं एवं सतत् मानिटरिग से वर्ष 2024-25 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर अपने पांच साल के सर्वाधिक लाभ में आ गया है। आज बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, अति० मुख्य पर्यवेक्षक शशांक शेखर दुबे के साथ कर्मचारी युनियन के अध्यक्ष भगवत यादव ने बैंक के प्राधिकृत अधिकारी का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर बैंक को सर्वाधिक लाभ प्राप्त करने पर बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हितेश सलूजा, लक्ष्मण कौशिक, रवि सिंह, राजेश पाठक, प्रकाश शर्मा, किशोर चंद्राकर, रघुनाथ यादव एवं बैंक के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
