बिलासपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के बंगले और कार्यालय से 25 लाख रुपए से अधिक का सामान गायब हो गया है। गायब समानों में बंगले में लगी नल की टोटी, फर्नीचर, LCD, लैपटॉप, आधा दर्जन AC से लेकर बंगले के सामने बने शेड तक शामिल है। यही नहीं कार्यालय से 2 सौ कुर्सियां तक गायब है।
जिला पंचायत अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के बीच पिछले चार – पांच दिन से खलबली मची हुई है। खलबली मचने का कारण जानकार लोग कानाफूसी भी कर रहे है। दरअसल पुराने अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद नए अध्यक्ष के लिए बंगले को तैयार किया जा रहा है। जब अधिकारी नए अध्यक्ष को लेकर अधिकारी बंगले पहुंचे तो उनके चेहरे से हवाइयां उड़ने लगी। क्योंकि बंगले के कैंपस में बने शेड गायब था। अधिकारियों की जिज्ञासा बढ़ी तो वे फुर्ती से बंगले के अंदर गए। वहां जाकर देखने से पता चला कि बंगले के अंदर का सोफा, डायनिंग टेबल, LCD टीवी, लैपटॉप सब गायब था। जब अधिकारियों ने वॉशरूम अन्दर जाकर देखा तो नल की टोटी तक गायब थी। बंगले में नामी कंपनी के मंहगे सेटअप लगे हुए थे। अधिकारी एक दूसरे का मुंह देखने लगे। जब अधिकारियों ने पता किया तो पता चला कि जिला पंचायत कार्यालय से लगभग दो सौ कुर्सियां भी गायब है। यही नहीं जिला पंचायत में अध्यक्ष के चेंबर में लगे 56 इंच की टीवी भी गायब है उसके स्थान पर किसी ने 22 इंच की छोटी LCD टीवी लगा गए है। इसके बाद अधिकारियों ने जब पता किया तो बंगले और ऑफिस से 25 लाख रुपए से ज्यादा के कीमती सामान गायब है। अब लोगों के बीच इस बात को लेकर अधिकारी चर्चा कर रहे है कि आखिर समान कौन ले गया ? आखिर बिलासपुर में कोई छोटा अखिलेश यादव तो नहीं आ गया ? जिला पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि बिलासपुर जिला पंचायत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब एक अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने और नए अध्यक्ष का कार्यकाल शुरू होने के पहले ऐसी घटना हुई है। अधिकारियो का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में 56 इंच का एलईडी गायब हो गया है और उसके स्थान पर मात्र 22 इंच का एलईडी लगा है। कार्यालय में लगाए गये दो से तीन एसी भी गायब हैं। महंगे फर्नीचर के बदले सस्ते और पुराने फर्नीचर लाकर रख दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत के कई अधिकारियों को पता है कि बंगले और कार्यालय से सामान कौन गायब किया है। लेकिन कोई जुबान खोलने के लिए तैयार नहीं है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
