बिलासपुर। बेलगहना पुलिस ने जुआरियों के ऐसे फड़ में दबिश दी है जो जगह बदल बदलकर महफिल सजाते थे। पुलिस ने फड़ से 12 जुआरियों को पकड़ा है। जुआरियों से 13 हजार रुपए नगद, 5 मोटर सायकिल और 8 मोबाइल जप्त की है।
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध जुआ सट्टा खिलाने व खेलने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने सभी थानों को निर्देशित किया है। इसी बीच बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिरहा के जंगल में जुआ खेलने वालों का मेला लगा हुआ है। 02.04.2025 को थाना प्रभारी कोटा प्रशिक्षु IPS सुमित धोत्रे के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर ग्राम नवाडीह सिलपहरी के सिरहा जंगल रेड कार्यवाही की गई। जंगल में बड़ी संख्या में लोग 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का जीत हार दाँव लगाकर जुआ खिलाते व खेलते हुए पाए गए। फड़ से 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। जुआरियों के सयुंक्त कब्जे से नगदी रकम 13020 रू, 8 नग मोबाइल, 5 नग मोटर सायकिल जप्त किया गया। आरोपिया के विरूद्ध धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 व 112 BNS के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही में प्रशिक्षु भा. पु. से. सुमित धोत्रे थाना प्रभारी कोटा, उप निरीक्षक भावेश शेंडे चौकी प्रभारी बेलगहना, ASi मोतीलाल सूर्यवंशी, प्रआर गजेंद्र सिंह राजपूत,आरक्षक ईश्वर नेताम, आर विजेंद्र कोल, आरक्षक महादेव कुजूर, अखिलेश पारकर, विनोद यादव, प्रियांशी तिग्गा, नरेश पोर्ते, देवानंद चंद्राकर, कृष्ण बिँझवार की सराहनीय भूमिका रही।
1- मो.इब्राहीम उ्फ सोनू पिता मो, साकिर उम्र 30 वर्ष साकिन कृष्णनगर वेलगहना चौकी वेलगहना जिला विलासपुर
2- संदीप उर्फ चिंटू प्रजापति पिता जगउराम प्रजापति उम्र 40 वर्ष साकिन डिपरापारा बेलगहना चौकी बेलगहना
3- बलराम सिंह पिता ईश्वर सिंह कंवर उम्र 32 वर्ष साकिन सिलहपरी चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर
4-तारन दिलहरे पिता मानसिंह दिलहरे उम्र 28 वर्ष साकिन इंदिराआवास करहीकछार चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर
5- परमानंद दास मानिकपुरी पिता गजानंद दास मानिकपुरी उग्र 29 वर्ष साकिन केन्दाडांड चौकी बेलगहना जिला विलासपुर,
6-प्रदीप प्रजापति उर्फ पिन्टू पिता जगउराम प्रजापति उम्र 42 वर्ष साकिन डिपरापारा बेलगहना चौकी बेलगहना
7- सुरेन्द्र कुमार उरेती पिता उरईसिंह उरेती उ्र 30 वर्ष साकिन बरभाठा भेलवाटीकरी चौकी बेलगहना
8- संतोष जैन पिता शिवप्रसाद जैन उम्र 45 वर्ष साकिन नवाडीह सिलपहरी चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर
9- मनीष कुमार कुर्रे पिता राधेलाल कुर्रे उम्र 30 वर्ष साकिन करहीकछार चौकी बेलगहना जिला विलासपुर
10- रितेश पटेल उर्फ राजू पिता कलितराम पटेल उम्र 25 वर्ष साकिन करहीकछार चौकी बेलगहना जिला विलासपुर
11- अंसार अंसारी पिता मो निसार उम्र 34 वर्ष निवासी पंडरापथरा
12- राजू पटेल पिता सुखीराम पटेल उम्र 36 वर्ष निवासी कोनचरा, बेलगहना
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
