बिलासपुर। रेत और गिट्टी चोरों के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने 02 हाइवा और 18 ट्रैक्टर जप्त किया है। जप्त सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द किया गया है।
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 02/03/2025 एंव 03/04/2025 को खनिज विभाग के अधिकारियों ने बिलासपुर के सेलर, पोंसरा, रतनपुर, बेलगहना, पेंड्रापथरा, रतखंडी, करही कच्छार, शक्तिबहरा, छतौना, केंदा, सोढा खुर्द, चकरभाटा, हिर्री एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई। इस दौरान बिना वैध अभिवहन पास के खनिज रेत, गिट्टी का परिवहन करते पाये जाने पर 20 मामलो पर कार्यवाही की गई। सेलर क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर, दारसागर क्षेत्र से 01 हाइवा एंव 01 ट्रैक्टर, करही कच्छार क्षेत्र से 04 ट्रेक्टर, शक्ति बहरा क्षेत्र से 06 ट्रेक्टर एंव बेलगहना क्षेत्र से 05 ट्रेक्टर, चकरभाटा क्षेत्र से 01 ट्रैक्टर व हिर्री क्षेत्र से 01 हाइवा रेत और गिट्टी के साथ जप्त किया गया। विभाग ने कुल 20 वाहनों को खनिजो का परिवहन करते पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस थाना कोटा, बेलगहना, रतनपुर, चकरभाटा, हिर्री एंव पुलिस सहायता केंद्र केंदा में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
