बिलासपुर। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 19 लोगों से ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने 597450 रुपए की ठगी की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.04.25 को देवरीखुर्द बिलासपुर निवासी मीरा मानिकपुरी पति गणेश दास मानिकपुरी ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रियंका राय पिता संजय राय उम्र 30 साल पता देवरीखुर्द तोरवा ने उसके अलावा 19 लोगों के साथ ठगी की है। बैंक लोन दिलाने के नाम पर 5 लाख 97 हजार 450 रूपये लेकर धोखाधड़ी की है। रिपोर्ट पर आरोपिया प्रियंका रॉय के विरुद्ध धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जिसकी जानकारी तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई। उन्होंने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। जिसके बाद थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में टीम गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपिया प्रियंका राय को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर जुर्म सीकर करने से आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
