तखतपुर। अपनी शादी के लिए लड़की देखने आए युवक की डेम में गिरने से मौत हो गई। सदमे में दोस्त ने भी गांव के बाहर जाकर एक पेड़ में फांसी पर झूल गया। इसके पहले रात में दोनों ने डेम में बैठकर शराब का सेवन भी किया था।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनपुर रानीगांव निवासी विजय मरकाम पिता स्व साधे लाल मरकाम उम्र 33 वर्ष अपनी शादी के लिए लड़की देखने के लिए तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम गुनसरी गया था। गुजरी में रहने वाले अपने पिता के साडू अशोक मरकाम के यहां वह रुका हुआ था। गांव में आने के बाद वहीं रहने वाले अपने मित्र होरी लाल गोंड़ के साथ रात्रि 9 बजे डेम गए। दोनों ने डेम में बैठकर शराब पिया और कुछ देर बातचीत करने के बाद लौटने लगे। जब घर वापस जा रहे थे तभी होरी लाल गोंड का पैर फिसल गया और सीधे डेम में जा गिरा, जिससे उसे चोंटे आयी। डेम में पानी नही था जिसके कारण उसके सिर में चोंट आई और वह रातभर वहीं पड़ा रहा। सुबह जब विजय मरकाम को यह पता चला कि जिस दोस्त के साथ रात में बैठकर शराब पीया था उसकी गिरने से मृत्यु हो गई है। तब वह काफी सदमें में आ गया और गांव से दूर जाकर एक पेड़ में गमछे से फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। दोनों युवकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों का सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
