बिलासपुर। महामाया मंदिर परिसर के कुंड से 23 कछुओं के शिकार मामले में अचानक पुलिस सक्रिय हो गई है। इस बीच ट्रस्ट का उपाध्यक्ष सतीश शर्मा फरार हो गए है। नवरात्र शुरू होने के ठीक पहले यह पर 23 दुर्लभ कछुओं की मौत हुई थी। मामला शिकार का था क्योंकि सभी कछुए जाल में पाए गए थे।
रविवार को चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन था। लिहाजा सभी मंदिरों के अलावा महामाया रतनपुर के मंदिर में भी कन्यापूजन का आयोजन किया गया था। इसी बीच मंदिर परिसर में पुलिस की सक्रियता से पदाधिकारियों के होश उड़ गए। किसी ने जानकारी दी कछुओं कि मौत के मामले में ट्रस्ट के किसी पदाधिकारी की गिरफ्तार हो सकती है। जैसे ही ये बात मंदिर परिसर में फैली ट्रस्ट का उपाध्यक्ष सतीश शर्मा सब पूजापाठ छोड़कर भाग गया। श्री शर्मा न कन्यापूजन में भी शामिल नहीं हुआ और न ही प्रसाद ग्रहण किया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से अपना बोरिया बिस्तर समेटकर फरार हो गए। आपको बता दे महामाया मंदिर परिसर के कुंड में नवरात्र शुरू होने के ठीक एक दिन पहले 23 कछुए मृत पाए गए थे। ये सभी कछुए जाल के अंदर मृत पाए गए थे। इसके बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। दुर्लभ कछुओं की मौत से वन विभाग भी सक्रिय हो गया। ट्रस्ट को कटघरे में करते हुए शिकायत भी हुई है। इस बीच ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा का नाम सामने आया था। इसके बाद शर्मा ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन भी किया लेकिन वह भी खारिज हो गया है। इस बीच रतनपुर के नागरिकों ने भी आंदोलन की चेतावनी दे दिया है। इसके बाद प्रशासन दबाव में आ गया है। अब आरोपियों की गिरफ्तार जरूरी हो गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
