बिलासपुर। जमीन खरीदी के नाम पर युवक से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक जब अपने पैसे वापस मांगने गया तो उसे पैसा लौटना तो दूर उल्टा जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित युवक द्वारा इसकी शिकायत आईजी-एसपी से की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला चांटीडीह निवासी संतोष रजक पिता स्व. इतवारी रजक उम्र 36 वर्ष ने सरकंडा थाना के अलावा आईजी और एसपी से शिकायत किया है कि एक साल पहले सरकंडा निवासी पंकज सिंह ने जमीन दिखाने को लेकर आपस मे बातचीत की व इसी बीच पंकज सिंह ने अपने चिल्हाटी स्थित फार्म हाउस को बेचने का सौदा 26 लाख रुपए में संतोष से तय किया। जिस पर बयाना के बतौर पंकज ने संतोष से 11 हजार रुपये लिए बाकी की रकम लिखापढ़ी व रजिस्ट्री के समय देने की बात हुई। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से पंकज सिंह के द्वारा जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर संतोष रजक से अलग अलग किस्तो में 19 लाख 61 हजार रुपये ले लिया गया। पैसा लेने के बाद पंकज सिंह जमीन की रजिस्ट्री नही करा रहा है। संतोष रजक जब अपने पैसे की मांग कर रहा है तो पंकज सिंह के द्वारा संतोष रजक को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि पंकज सिंग अरपापार एक वार्ड के पार्षद अमित सिंग का बड़ा भाई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
