बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से पुलिस ने “फिट इंडिया मिशन के तहत” – फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज- थीम पर यह रैली निकली गई। रैली में जिला बल, सीएएफ व नगर सेना के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।
केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित अभियान में “खेलो इंडिया योजना” के “फिट इंडिया पहल” के तहत और फिटनेस को हमारी दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश से केंद्रीय युवा, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अभियान के तहत्
फिट इंडिया मिशन के तहत *the sunday on cycle* “फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज” की थीम पर अपनी फिटनेस को बेहतर करने और एक्सरसाइज /साइकिलिंग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए जिला पुलिस बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता हेतु साइकिल रैली निकाली गई। पुलिस ग्राउंड बिलासपुर से शुरू हुए इस सायकल रैली में पुलिस बल, सशस्त्र बल 2nd वाहनी सकरी और नगरसेना के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस विभाग द्वारा अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ सभी लोग अपनी बेहतर स्वास्थ बनाये रखने हेतु प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट अपने शारीरिक व्यायाम के लिए समय निकाले।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए फोर्स के जवानों, उपस्थित नागरिक संगठनों के सदस्यों और आम नागरिकों से अपील किया कि अपने पसंद से साइक्लनिग, रनिंग, वॉकिंग या अन्य गतिविधियों को अपने दिनचर्या में शामिल करें। इसके अलावा ओवरइटिंग से बचे ताकि पाचन संबंधी समस्या से दूर रहे। अधिकतर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पेट से शुरू होती है इन सभी बीमारी से बचाव के लिए नियमित व्यायाम करें और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखें। रेल निर्धारित रूट प्लान पुलिस ग्राउंड से शुरू होकर – अग्रसेन चौक – सीएमडी चौक – पुराना बस स्टैंड – तेलीपारा रोड – कोतवाली -गोलबाजार – सिम्स चौक – देवकीनंदन चौक-नेहरू चौक- अंबेडकर चौक – पुलिस ग्राउण्ड में समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा, दूसरी वाहिनी सहायक सेनानी हरिलाल ध्रुव एवं रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे उक्त मिशन के दौरान लगभग 200 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों एवं नागरिकगण उपस्थित हुए और रैली हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया जिससे सभी को डिजिटल प्रमाण प्राप्त हुआ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
