बिलासपुर। घर में घुस कर चाकू से हमला करने और घर में आग लगाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चाकू भी बरामद किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि शिव शंकर लोधी निवासी चांटीडीह साई मंदिर ने सरकंडा थाना में रिर्पोट दर्ज कराया कि वह 31/01/2025 की रात अपने घर में खाना खाकर सोया था। तभी रात्रि करीब 1:30 बजे लोकनाथ राजपूत निवासी अशोकनगर घर आया और दरवाजा खटखटाने लगा। तब उसका लड़का अमन दरवाजा खोला तो लोकनाथ राजपूत घर में घुस गया और अपने अपने पास रखे प्लास्टिक के बोतल में पेट्रोल को इनके ऊपर एवं घर में छिड़क रहा था। पेट्रोल छिड़कने से मना किया तो लोकनाथ राजपूत मां बहन के अश्लील गाली गलौच करते हुए किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। जिससे इसके नाक, कान, बाएं हाथ और गाल में चोट लगी। पीड़ित के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के दिशा निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपियो का तलाश किया गया। लेकिन आरोपी लखु राजपुत अपने घर से फरार था। आज 06.04.2025 को सुचना मिली कि आरोपी लखु राजपुत अपने घर आया हुआ है। तत्काल टीम तैयार कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
00 नाम आरोपी –
लोकू उर्फ लख्कू उर्फ लोकनाथ राजपूत पिता दुजेराम राजपूत उम्र 24 वर्ष अशोक नगर अटल आवास, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
