बिलासपुर। जमीन विवाद पर जानलेवा हमला कर एक आदमी की हत्या करने वाले 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में 3 नाबालिग है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम भीमपुरी चौकी जूनापारा राम्हेपुर रोड में शासकीय आंगनबाड़ी भवन को आरोपी शशी नवरंग ने अवैध रूप से कब्जा किया था। इसी भवन से लगा हुआ छेदी नवरंग का घर है जो घर के पीछे मकान बना रहा था व आंगनबाडी भवन के छज्जा के किनारे को तोड दिया था। इसी बात पर 04.04.2025 को रात्रि करीबन 09:30 बजे सुरेश नवरंग, शशि नवरंग, राजकुमार नवरंग, विनोद नवरंग, पवन नवरंग एवं अन्य लोग लाठी डण्डा से लैश होकर छज्जा को तोड़ने की बात पर से प्रार्थी तथा बीच बचाव करने आये उसके परिवारजनों से अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर प्राण घातक हमला करते हुये मारपीट किये हैं। साधेलाल नवरंग के सिर में गंभीर चोंट लगने से ईलाज हेतु लोरमी अस्पताल से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाते समय मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर अपराध धारा 296,115(2), 351 (2),190,191(2),103 (1) बीएनएस. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को जानकारी दी गई। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच करने व आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के दिशानिर्देश पर विवेचना के दौरान सुरेश नवरंग, राजकुमार नवरंग, विनोद नवरंग, पवन नवरंग व अन्य अपचारी बालकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अपराध करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
नाम आरोपी–
1- सुरेश नवरंग पिता भागवत नवरंग, उम्र 30 वर्ष
2- राजकुमार पिता भागवत नवरंग, 45 वर्ष
3- पवन नवरंग पिता तितराराम नवरंग, 24 वर्ष
4- विनोद नवरंग पिता तितराराम नवरंग, उम्र 21 वर्ष, सभी ग्राम भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला – बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
