बिलासपुर। बिल्हा ब्लॉक के बैमा शासकीय कन्या हाईस्कूल में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने छात्राओं के बीच सायकल वितरण किया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावा स्कूल स्टाफ समेत पंचायत कर्मचारी और अधिकारियों ने भी शिरकत किया। गौरहा ने छात्राओं की पढ़ाई के प्रति लगन को लेकर खुशी का इजहार किया। उन्होने बताया कि जमाना 21 वीं सदी का है। लड़कियों ने हर मोर्चे पर सफलता का परचम लहराया है। देश वासियों को अपनी बेटियों पर नाज है।

बैमा हाईस्कूल हाईस्कूल में अंकित गौरहा कुल 59 छात्राओं के बीच सायकल का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि सायकल योजना शुरू होने से पहले छात्राओं में शिक्षा का दर बहुत ही कम था। पढ़ाई लिखाई का दायरा केवल शहरी क्षेत्र की छात्राओं तक ही सीमित था। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण छात्राएं पढ़ाई लिखाई से वंचित हो जाती थी। सरकार ने बच्चियों की परेशानियों को गंभीरता से लिया। इसके बाद सायकल योजना का शुभारम्भ हुआ। आज दूर दराज गांव से बच्चियां सायकल चलाकर स्कूल पहुंच रही है। योजना शुरू होने के बाद साल दर साल खासकर ग्रामीण बच्चियों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। बच्चियों ने भी निराश नहीं किया। हर साल मेरिट स्थान बनाकर बच्चियों ने घर परिवार गांव और शहर का नाम रोशन किया है। अंकित ने कहा कि सरकार बच्चियों के साथ है। सरकार का प्रयास है कि बच्चियां देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। अच्छे अंक से पास होकर देश के विकास में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता निभाएं। बैमा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि दीपक नायक,शाला एवं प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र शास्त्री, उपसरपंच संजय पाण्डेय,भोज कुमारी पटेल,प्रभा यादव,हेमलाल यादव,बीरेंद्र ठाकुर,कमल सिंह,बी.पी.कैवर्त , प्राचार्य,छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
