बिलासपुर। बीच सड़क में केक काटकर जन्मदिन मनाने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 15 नग मोटर सायकल पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है। पुलिस की देखकर कई लड़के फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार 14.04.2025 की शाम को पुलिस की टिम गस्त में निकली थी। इसी दौरान रात्रि करीब 09.45 बजे सूचना मिली कि राजकिशोर नगर बीएसएनएल कार्यालय के सामने बहुत सारे लड़के 10-15 मोटर सायकल को बीच सड़क में खड़ी करके केक काट रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जहां पुलिस टीम को आते देख लड़के अपनी मोटर सायकल को छोड़कर भागने लगे। लेकिन 4 लड़के मौके पर ही खड़े रहे। उन्हें समझाने का प्रयास करने पर पुलिस टीम के साथ बहस करते हुये आम रोड पर केक काट रहे हैं तो क्या करोगे ? इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई। उन्होंने तत्काल चारों के खिलाफ प्रतिबंधक धाराओं के तहत् वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी सरकण्डा निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में अनावेदकों को पकड़कर थाना लाया गया। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मौके से 15 नग मोटर सायकल पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।
नाम अनावेदक :-
01. इरफान अली पिता पीर अली उम्र 22 वर्ष निवासी अटल अवास लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. सतीश उर्फ मोन्टू यादव पिता गिरधारी यादव उम्र 29 वर्ष निवासी अटल आवास लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
03. ईब्राहिम डेविड बेलाडरेस पिता डेनिस बेलाडरेस उम्र 24 वर्ष निवासी तुलसी आवास राजकिशोर नगर अटल आवास सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
04. आकाश ठाकुर पिता अशोक ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJanuary 13, 2026देशी कट्टा लेकर रेलवे कालोनी में घूम रहा था पश्चिम बंगाल का सद्दाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कौन था आरोपी के निशाने में ?
शिवरीनारायणJanuary 13, 2026अवैध टैक्स वसूली का पार्षद ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कहा – किस नियम से ले रहे टैक्स
दुर्गJanuary 13, 2026भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, हॉट मेटल जमीन में फैला, करोड़ो के नुकसान, प्रोडक्शन बंद
बिलासपुरJanuary 13, 2026नहरू, अतिक और सोनम ने किया 68 लाख की ठगी, मध्य प्रदेश के व्यापारी को कोयले में लाभ कमाने का दिया झांसा
