बिलासपुर। कोरोना संक्रमण से बचने लोगो को जागरूक करने के लिए पुलिस बुधवार को भी सड़कों की खाक छानती रही। इस दौरान पुलिस ने 5 सौ से अधिक चलानी कार्रवाई भी की। एसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी से लेकर थानेदार और सिपाही इस अभियान में शामिल थे।


बढ़ते कोरोनावायरस ध्यान में रखते हुए पुलिस की पूरी टीम बुधवार को भी दिनभर सड़कों में घूमती रही। जहां भी अधिकारियों को भीड़ नजर आती वहां लोगों को वे सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने के लिए अपील करते रहे। सुबह 11 बजे से पुलिस की 30 से अधिक टीमें बनाकर जिले के सभी क्षेत्रों की प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगातार साउंड सिस्टम के माध्यम से अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को मास्क लगाने हेतु एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु समझाइश दिया गया। इसमें अलग-अलग स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वालों और मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही भी गई। दिनभर चले अभियान के दौरान लगभग 500 से अधिक लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही साथ सभी को समझाइश दी गई की 7:00 बजे किसी भी स्थिति में दुकान बंद कर लिया जावे। यह कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
