बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने नायब तहसीलदार श्वेता यादव के पति और निगम अधिकारी सुरेश बरुआ के बेटे अभय बरुआ को गिरफ्तार किया है। अभय बरुआ पर आरोप है कि उसने इंदु चौक स्थित महेशचंद्र अग्रवाल को उसकी जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत तब हुई जब महेश चंद्र अग्रवाल ने सिविल लाइन थाना में एक लिखित शिकायत की जिसमें उन्होंने कहा कि इंदु चौक में उसकी जमीन है, जो अभय बरुआ की जमीन से लगी हुई है। महेश चंद्र अग्रवाल के मुताबिक अभय बरुआ उनके घर पर आकर उन्हें धमकी देते हुए कह रहे थे कि वह उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता हैं। अभय ने महेश से कहा कि यदि वो जमीन उन्हें नहीं देंगे तो वह उसे जान से मार देंगे।
महेश चंद्र अग्रवाल ने इस धमकी के बाद तुरंत सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की और अभय बरुआ को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने डर के मारे उसे थाने से ही मुचलके पर छोड़ दिया। पुलिस की ये दरियादिली शहर में चर्चा का विषय है। क्योंकि अभय बरुआ पर पहले भी अलग अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानों में उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी मौजूद है, इसके बावजूद पुलिस का ये कदम खतरनाक हो सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
